लखनऊ

विधानसभा का विशेष सत्र बुलाये जाने पर भड़कीं मायावती, कांग्रेस की मौन पदयात्रा को लेकर दिया बड़ा बयान

- आसमान में छाये बादलों के बीच गांधी जयंती पर यूपी का सियासी पारा आसमान पर पहुंच गया- बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट करते हुए भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Oct 2019, 3:37 PM IST
Mayawati
मायावती ने गांधी जयंती पर भाजपा के विशेष सत्र बुलाये जाने और कांग्रेस की मौन पदयात्रा पर जमकर निशाना साधा

लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने गांधी जयंती पर भाजपा के विशेष सत्र बुलाये जाने और कांग्रेस की मौन पदयात्रा पर जमकर निशाना साधा। बसपा सुप्रीमो ने ट्वीट करते हुए कहा कि गांधीजी की 150वीं जयन्ती पर यूपी विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर उनके कार्यों का व्याख्यान करना नहीं, बल्कि इसकी आड़ में बीजेपी द्वारा अपनी सरकार की विफलताओं पर पर्दा डालना असली मकसद है। इसीलिए बीएसपी ने अपने विधायकों को बाढ़ पीड़ितों की सहायता के असली जनहित के काम में लगाया है।

कांग्रेस पर भी निशाना
कांग्रेस की मौन पदयात्रा पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि केन्द्र व उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में सर्वाधिक समय तक सत्ता में रहने के बावजूद जब कांग्रेस पार्टी गांधीजी का सपना थोड़ा भी साकार नहीं कर पाई तो अब सत्ता से बाहर रहकर ’पदयात्रा’ करने से क्या होगा? यही स्थिति बीजेपी की भी देखने को मिल रही है। जनता सावधान रहे।

Updated on:
2 Oct 2019, 3:37 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप