लखनऊ. सोनभद्र नरसंहार और उन्नाव कांड की तरह ही शाहजहांपुर कांड को लेकर भी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भाजपा सरकार पर हमलावर हैं। गांधी जयंती पर प्रियंका गांधीगिरी के जरिये यूपी सरकार को अपनी ताकत का अहसास कराने के लिए राजधानी लखनऊ की सड़कों पर मौन यात्रा निकाल रही हैं। कांग्रेस महासचिव के नेतृत्व में लखनऊ में बड़ी संख्या में प्रदेश भर से आये कांग्रेसी उनके साथ मौन पदयात्रा कर रहे हैं।