10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांधी जयंती पर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान, एनआरसी और विधानमंडल के विशेष सत्र पर भी बोले

- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कई मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर साधा निशाना- कहा, सिर्फ गांधी जयंती मनाकर हम देश-प्रदेश को खुशहाल नहीं बना सकते, उनके सिद्धांतों पर भी चलना होगा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 2 Oct 2019, 2:54 PM IST

Akhilesh Yadav

सपा प्रमुख ने एनआरसी, यूपी विधानसभा का विशेष सत्र और उपचुनाव नामांकन रद्द होने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी

लखनऊ. महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जीपीओ स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने यूपी की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ जयंती मनाकर हम प्रदेश और देश को खुशहाल नहीं बना सकते। देश को खुशहाल बनाने के लिए हमें बापू के सिद्धांतों पर चलना होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उनकी विचारधारा के लोग कभी महात्मा गांधी के आदर्शों पर नहीं चले। इस दौरान सपा प्रमुख ने एनआरसी, यूपी विधानसभा का विशेष सत्र और उपचुनाव नामांकन रद्द होने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

विधानसभा में चल रहे विशेष सत्र पर उन्होंने कहा कि भाजपा वाले कभी महात्मा गांधी के सिद्धांतों और सत्य के रास्ते पर नहीं चले। क्योंकि वह लोग हिंसा पर भरोसा करते हैं। यूपी विधानसभा का विशेष सत्र पर अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी इसमें शामिल नहीं होगी। एनआरसी के मुद्दे पर अमित शाह को घेरते हुए कहा कि बापू ने पर सत्य अहिंसा का रास्ता दिखाया था। दुनिया के बराबर तभी खड़े होंगे जब सत्य बोलेंगे। बापू आम लोगों के अंदर हैं, उन्हीं के रास्ते पर तरक्की होगी।

पार्टी प्रत्याशी का पर्चा खारिज होने पर बोले
मऊ जिले की घोषी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में सपा प्रत्याशी का पर्चा खारिज होने पर अखिलेश यादव ने इसे भूल करार दिया। कहा कि पार्टी कार्यालय की गलती की वजह से 'फॉर्म बी' पर दस्तखत नहीं हो पाए, जिस वजह से नामांकन खारिज हो गया। गौरतलब है कि घोषी विधानसभा सीट से सुधाकर सिंह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी थे। 'फॉर्म बी' न भरने की वजह से उनका पर्चा निरस्त हो गया। रिटर्निंग अफसर ने सपा प्रत्याशी के टिकट के सिंबल में मूल फार्म बी पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हस्ताक्षर न होना बताया है।