लखनऊ

Lucknow News : नाबालिग प्रेमी जोड़े ने कमर में दुपट्टा बांधकर किया ऐसा काम, जानकर उड़ जाएंगे होश

Lucknow News : लखनऊ में इंदिरा नगर रेगुलेटर में नाबालिग प्रेमी युगल के शव उतराते हुए मिले हैं। छात्रा आठवीं और छात्र कक्षा नौ में पढ़ता था। दोनों बाराबंकी के निवासी थे।
2 min read
• •
Updated: 24 Apr 2023, 2:12 PM IST
minor lover committed suicide by jumping canal in Lucknow

Lucknow News : लखनऊ के बीबीडी क्षेत्र में इंदिर नहर रेगुलेटर के पास नाबालिग प्रेमी युगल के शव उतराते हैं। पुलिस ने दोनों शवों को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों की पहचान बाराबंकी के बड्डूपुर थानाक्षेत्र निवासी के के रूप में हुई है। पुलिस की सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों ने दोनों की शिनाख्त की। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

एडीसीपी पूर्वी सै. अली अब्बास ने बताया कि इन्दिरा नहर रेगुलेटर में शनिवार दोपहर प्रेमी युगल का दुपट्टे से बंधा शव उतराता पाया गया। छात्रा आठवीं, छात्र कक्षा नौ में पढ़ता था। रविवार को बाराबंकी बड्डूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे दोनों के परिवारों ने शव की शिनाख्त की।

पुलिस का कहना है कि दोनों एक ही दुपट्टे से हुए थे। उधर, बड्डूपुर कोतवाली में किशोरी के परिवार ने बेटी को बहलाकर ले जाने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था।

19 अप्रैल को किशोर तो 20 को किशोरी ने छोड़ा था घर
एडीसीपी पूर्वी सै. अली अब्बास ने बताया कि बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी आठवीं की छात्रा थी। 20 अप्रैल की सुबह किशोरी लापता हो गई। छानबीन पर पता चला कि 19 अप्रैल की शाम से गांव में रहने वाला 16 वर्षीय नौवीं का छात्र भी गायब है।

यह जानकारी पर पिता ने थाने में किशोर के खिलाफ बेटी को बहला कर ले जाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एडीसीपी के मुताबिक किशोर-किशोरी की कमर में एक दुपट्टा बंधा था। अंदेशा है कि किशोर-किशोरी एक साथ नहर में कूदे थे।

डेढ़ साल से दोनों का चल रहा था प्रेम प्रसंग
किशोर और किशोरी डेढ़ साल से सम्पर्क में थे। इसकी जानकारी परिवार वालों को हो गई थी। किशोरी के परिवार ने उसे किशोर से बात करने से मना किया था। मगर दोनों छिपकर मिलते रहे।

इंस्पेक्टर बीबीडी विनय सरोज ने बताया कि बड्डूपुर थाने में पहले से मुकदमा दर्ज है। ऐसे में विवेचना बड्डूपुर थाना पुलिस करेगी। किशोर और किशोरी के परिवार ने बीबीडी पुलिस को तहरीर नहीं दी है। रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोर-किशोरी की मौत नहर में डूबने से होने की बात सामने आई है।

Updated on:
24 Apr 2023, 2:12 PM IST
Published on: