30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hamirpur News : सूने घर में दस साल के बच्चे ने लगा ली फांसी, कारण जानकर हैरान होंगे आप

Hamirpur News : हमीरपुर जिले में कक्षा तीन के एक दस साल के बच्चे ने सुनसान घर में फांसी लगा ली। इसकी सूचना से परिजनों में हड़कंप मच गया। बच्चा अपनी मौसी के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हमीरपुर

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 24 Apr 2023, 12:56 PM IST

Ten year old child hanged in Hamirpur

Hamirpur News : हमीरपुर जिले में कक्षा तीन के एक दस साल के बच्चे ने सुनसान घर में फांसी लगा ली। इसकी सूचना से परिजनों में हड़कंप मच गया। बच्चा अपनी मौसी के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। घटना भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुरवा बुजुर्ग गांव की है। सूने घर में उसकी लाश दुपट्टे के फंदे में लटकती मिली। सूचना मिलने मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

मौसा के घर रहकर पढ़ाई करता था अमन
ब्रह्मदत्त साहू का 10 साल का बेटा अमन अपने मौसा श्याम साहू के पास रहकर पढ़ाई करता था। रविवार सुबह श्याम साहू, पत्नी के साथ खेत पर गए थे। घर पर अमन मौसेरी बहन शिवानी के साथ था। पुलिस ने बताया कि घटना से थोड़ी देर पहले शिवानी सब्जी लेने घर से बाहर चली गई।

यह भी पढ़ें : लखनऊ के कारोबारी को सुल्तानपुर के पप्पू ने किया था अगवा, अतीक ने जेल में की थी पिटाई, जानें पूरा मामला

जब वह लौटी तो कमरे की कुंडी अंदर से बंद मिली। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर जवाब नहीं मिला तो उसने इस बात की जानकारी पड़ोसियों को दी। लोगों ने आकर किसी तरह कुंडी खोली तो अंदर अमन फंदे लटक रहा था। घटना की खबर पाकर मौसा-मौसी घर पहुंचे और उसे आनन-फानन पीएचसी ले गए।

यह भी पढ़ें : अतीक का सुल्तानपुर कनेक्शन! भौकाल देख रेस्टोरेंट बंद किया और गैंग में शामिल हुआ था पप्पू

जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अमन कक्षा तीन में पढ़ता था। परिजनों के मुताबिक उसे किसी बात को लेकर डांट-फटकार भी नहीं पड़ी थी। सीओ सदर राजेश कमल के अनुसार घर के हालातों को देखकर प्रथमदृष्ट्या खेल-खेल में फांसी लगाने की आशंका है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : यूपी के बीस जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश के आसार, जानें अपने शहर का हाल

बड़ी खबरें

View All

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश