लखनऊ

Mothers Day 2021 : कोरोना महामारी में परिवार और राजनीति दोनों को संभाल रही हैं ये मां, इन पर है नाज

Mothers Day 2021 Special Story- स्मृति ईरानी, मेनका गांधी, प्रियंका गांधी, डिम्पल यादव, रीता बहुगुणा जोशी और जया बच्चन हैं स्पेशल मदर, जो परिवार के साथ राजनीति की भी जिम्मेदारी संभाल रही हैं

4 min read
May 09, 2021
 Mothers Day 2021 Special Story
परिवार ही नहीं पॉलिटिक्स में भी हैं सक्रिय, संभाल रहीं दोहरी जिम्मेदारी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. Mothers Day 2021 Special Story : आज 09 मई को मदर्स डे (Mothers Day) है। हर मां विशेष होती है और उसकी एक अलग संघर्ष दास्तां हैं। खुद कष्ट सहकर वह बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करती है। मदर्स डे के अवसर पर आज हम उन महिलाओं की कहानी बता रहे हैं जो कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के दौर में परिवार और राजनीति दोनों को बखूबी संभाल रही हैं। जिन पर सभी को नाज है।

स्मृति ईरानी (Smriti Irani)
अमेठी से सांसद 45 वर्षीय स्मृति ईरानी केंद्र सरकार में मंत्री हैं। उनके पास महिला और बाल विकास मंत्रालय का जिम्मा है। पॉलिटिक्स के साथ-साथ वह अपने बच्चों (तीन) को भी समय देती हैं। स्मृति ईरानी कई बार सोशल मीडिया पर बच्चों के बिताए क्वालिटी टाइम की फोटोज भी शेयर करती हैं। जनता को अपना परिवार बताते हुए संसदीय क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में भी वह शरीक होती हैं। बदले में अमेठी के लोग भी उन्हें प्यार से 'दीदी' कहकर पुकारती है। वर्ष 2003 में दिल्ली के चांदनी चौक से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा था।

प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandi Vadra)
प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव यूपी कांग्रेस की प्रभारी हैं। कोरोना महामारी के दौर में वह राजनीतिक रूप से बेहद सक्रिय हैं और बखूबी परिवार की जिम्मेदारी भी निभा रही हैं। राजनीति कार्यक्रमों के साथ-साथ उन्हें जब भी मौका मिलता है वह परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम एक्सपेंड करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने दोनों बच्चों संग संगम (प्रयागराज) में स्नान करने के साथ ही नौका विहार किया था। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था।

मेनका गांधी (Maneka Gandhi)
मेनका गांधी यूपी के सुलतानपुर से बीजेपी सांसद हैं और पूर्व केंद्रीय मंत्री भी रह चुकी हैं। बेजुबानों से उन्हें बेहद लगाव है। पर्यावरण प्रेमी भी हैं। 64 वर्षीय मेनका गांधी पहली बार वर्ष 1989 में वह सासंद चुनी गई थीं, तबसे वह राजनीति में सक्रिय हैं। पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी उनके इकलौते सुपुत्र हैं। परिवार के साथ वह अपने संसदीय क्षेत्र में काफी सक्रिय रहती हैं। कई बार उन्होंने क्षेत्र की जनता से कहा है, 'मैं सांसद नहीं, मां के रूप में आपकी सेवा करने के लिए सुलतानपुर में आती हूं।

डिम्पल यादव (Dimple Yadav)
डिम्पल यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में राजनीति में उनकी सादगी और परिवार संभालने की काबिलियत से सभी वाकिफ हैं। 43 वर्षीय डिम्पल यादव तीन बच्चों की मां हैं। कोरोना काल में वह परिवार के साथ-साथ राजनीतिक दायित्यों का भी बखूबी निर्वहन कर रही हैं। वर्ष 2012 में वह पहली बार कन्नौज से सांसद चुनी गई थीं। डिम्पल यादव प्रदेश की ऐसी पहली नेता हैं जो लोककसभा चुनाव में निर्विरोध चुनी गई हैं।

जया बच्चन (Jaya Bachchan)
73 वर्षीय जया बच्चन समाजवादी पार्टी से चौथी बार राज्यसभा सांसद हैं। वर्ष 2004 में पहली बार वह समाजवादी पार्टी से सांसद भेजी गई थीं। बॉलीवुड की नामचीन अभिनेत्रियों में भी उनका शुमार है। श्वेता नंदा बच्चन और अभिषेक बच्चन उनके दो बच्चे हैं, जिनके साथ वह क्वालिटी टाइम बिताना नहीं भूलतीं। परिवार के साथ-साथ वह राजनीति में खासी सक्रिय रहती हैं। पार्टी के मीटिंग्स में भाग लेती हैं और समाजसेवा से जुड़े काम भी करती हैं।

रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi)
इलाहाबाद से सांसद रीता बहुगुणा जोशी परिवार के साथ पॉलिटिक्स की दोहरी जिम्मेदारी निभा रही हैं। मयंक जोशी उनके इकलौते सुपुत्र हैं। कोरोना महामारी के दौरान वह परिवार को पूरा वक्त दे रही हैं और राजनीतिक दायित्यों का भी निर्वहन कर रही हैं। 71 वर्षीय रीता बहुगुणा जोशी योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुकी हैं, सांसद बनने के बाद उन्हें मंत्रीपद छोड़ना पड़ा था। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन की सुपुत्री रीता जोशी वर्ष 1995 में इलाहाबाद की मेयर चुनी गई थीं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी संग अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। 2016 में वह बीजेपी में शामिल हो गई थीं।

Updated on:
09 May 2021 02:13 pm
Published on:
09 May 2021 01:09 pm
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो