
लखनऊ. आखिरकार शुक्रवार को निकाय चुनाव का ऐलान कर दिया गया। प्रदेश में तीन चरणों में निकाय चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 22 नवबंर को होगा, दूसरे और तीसरे चरण के लिए 26 और 29 नवंबर को वोटिंग होगी। निकाय चुनाव के ऐलान के साथ ही प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है, जोकि पहली दिसंबर तक प्रभावी रहेगी। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, मतदान वाले जनपदों में 48 घंटे पहले से शराब की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी, जबकि नतीजों वाले दिन संपूर्ण प्रदेश में शराब नहीं बिकेगी।
कानपुर-मेरठ, फैजाबाद में 22 को होगा चुनाव
पहले चरण में 22 नवंबर को कानपुर, मेरठ, लखनऊ, आगरा और बरेली नगर निगम के लिए मतदान होगा। इसके साथ ही इसी दिन जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, अमेठी, फैजाबाद, आजमगढ़, गाजीपुर जैसे कई अन्य जिलों में भी वोटिंग होगी। दूसरे चरण के मतदान यानी 26 नवंबर को रुहेलखंड और एनसीआर के अधिकांश जिलों में वोट पड़ेंगे, जबकि 29 नवंबर यानी तीसरे और अंतिम चरण में कानपुर देहात, झांसी, फतेहपुर, इलाहाबाद, रायबरेली सहित कई जनपदों के स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों को चुनाव होगा।
चुनाव खर्च की सीमा में हुई बढ़ोत्तरी
निर्वाचन आयोग ने तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनाव खर्च की सीमा को भी बढ़ा दिया है। पालिका परिषदों में चेयरमैन पद के प्रत्याशी अब 4 लाख के बजाय 8 लाख खर्च कर सकेंगे, जबकि नगरनिगमों में पार्षद पद के उम्मीदवार दो लाख तक खर्च करेंगे। निवार्चन आयोग ने 32 दिन में चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन के समय जूलुस निकालना प्रतिबंधित होगा। चुनाव में अद्धसैनिक बलों की तैनाती भी नहीं होगी। पूरा चुनाव यूपी पुलिस ही कराएगी। गौरतलब है कि इससे पहले नगर निकाय चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने मेयर व चेयरमैन की सीटों और वार्डों के आरक्षण की अंतिम सूची गुरुवार देर रात जारी हो गई थी। अंतिम अधिसूचना के बाद आई आपत्तियों को सही करने के बाद 41 वार्डों के आरक्षण में बदलाव हुआ है। इटावा व अंबेडकर नगर में सबसे अधिक बदलाव हुआ है। इटावा में 2001 की जनगणना रिपोर्ट के आधार पर आरक्षण हुआ था जबकि अंबेडकर नगर में अन्य पिछड़ा वर्ग के आंकड़े गलत भेज दिए गए थे। इसके चलते इटावा में अनुसूचित जाति और अंबेडकर नगर में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में गड़बडिय़ां हुई थीं।
12007 वार्डों के लिए होगा 32 दिन में चुनाव
इस बार यूपी में 12007 वार्डों के लिए निकाय चुनाव में वोटिंग होगी । इसमें 16 नगर निगम के 1300 वार्ड, 199 पालिका परिषद के 5273 वार्ड और 438 नगर पंचायतों के 5434 वार्ड हैं शामिल हैं। मेयर की 16 सीटों व चेयरमैन की 637 सीटों को आरक्षित करते हुए अंतिम अधिसूचना 12 अक्टूबर को जारी कर आपत्तियां मांगी गई थीं। मेयर की सीटों के लिए 16 और चेयरमैन की सीटों के लिए 1000 से अधिक आपत्तियां आई थीं। नगर विकास विभाग ने इन आपत्तियों को निपटारा करते हुए सीटों के आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी कर दी है। मेयर व चेयरमैन की सीटों के आरक्षण में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है।
प्रथम चरण का चुनाव 22 नवम्बर को
22 नवम्बर – शामली, मेरठ, हापुड़
22 नवम्बर – बिजनौर, बदायूं, हाथरस
22 नवम्बर – कासगंज, आगरा, कानपुर
22 नवम्बर – जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट
22 नवम्बर – कौशाम्बी, प्रतापगढ़, उन्नाव
22 नवम्बर – हरदोई, अमेठी, फैजाबाद
22 नवम्बर – गोंडा, बस्ती, गोरखपुर
22 नवम्बर – आजमगढ़, गाजीपुर
22 नवम्बर को सोनभद्र में भी होगा चुनाव
दूसरे चरण का चुनाव 26 नवम्बर को
26 नवम्बर को लखनऊ में होगी वोटिंग
26 नवम्बर – मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद
26 नवम्बर – गौतमबुद्धनगर, अमरोहा
26 नवम्बर – रामपुर, पीलीभीत
26 नवम्बर – शाहजहांपुर, अलीगढ़
26 नवम्बर – मथुरा, मैनपुरी
26 नवम्बर – फर्रुखाबाद, इटावा
26 नवम्बर – ललितपुर, बांदा
26 नवम्बर – इलाहाबाद, लखनऊ
26 नवम्बर – सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर
26 नवम्बर – बहराइच, श्रावस्ती
26 नवम्बर – संतकबीरनगर, देवरिया
26 नवम्बर – बलिया, वाराणसी, भदोही
तीसरे चरण का चुनाव 29 नवम्बर को
29 नवम्बर – सहारनपुर, बागपत, बुलंदशहर
29 नवम्बर – मुरादाबाद, संभल, बरेली
29 नवम्बर – एटा , फिरोजाबाद
29 नवम्बर – कन्नौज, औरैया
29 नवम्बर – कानपुर देहात
29 नवम्बर – झांसी, महोबा
29 नवम्बर – फतेहपुर, रायबरेली
29 नवम्बर – सीतापुर, लखीमपुर खीरी
29 नवम्बर – बाराबंकी, बलरामपुर
29 नवम्बर – सिद्धार्थनगर, महराजगंज
29 नवम्बर – कुशीनगर, मऊ
29 नवम्बर – चंदौली, जौनपुर
29 नवम्बर को मिर्जापुर में भी होगा चुनाव