5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी नगर निकाय चुनाव का हुआ शंखनाद, आपके शहर में जानिए किस तारीख को होगा चुनाव

उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव का शंखनाद हो गया। शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 27 Oct 2017, 4:51 PM IST

up election commission

up election comission

आगरा। उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव का शंखनाद हो गया। शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। प्रदेश में निकाय चुनाव तीन चरणों में होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के कमिश्नर एसके अग्रवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फेंस में बताया कि प्रदेश में तीन चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण का मतदान 22 नवंबर को होगा। प्रथम चरण में ही आगरा का नाम शामिल है। प्रथम चरण में 24 जिलों में मतदान होगा।

तैयारियां हुई तेज
चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही आगरा में तैयारियां तेज हो गईं। वैसे तो आज सुबह से ही अधिकारी तैयारियों को लेकर जुटे हुए थे। आलम ये है कि चुनाव की तैयारियों में व्यस्त अधिकारियों और कर्मचारियों पर बात करने तक का समय नहीं है। आम दिनों में इस कार्यालय में कर्मचारियों के अलावा कोई दिखाई नहीं देता था, लेकिन आज इस कार्यालय में अलग सी ही रौनक नजर आ रही थी। लोगों की भीड़ थी, अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय के अंदर काम में जुटे हुए थे, तो वहीं कार्यालय के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे, जिससे कोई बाहरी व्यक्ति कार्यालय में अंदर प्रवेश न कर सके।

ये भी पढ़ें -

निकाय चुनाव 2017 की तारीख हो रहीं फाइनल, अधिकारियों की शुरू हुई दौड़:

//www.patrika.com/agra-news/nikay-chunav-2017-notification-will-be-released-todayagra-1-1941672/

आपके जिले में चुनाव

इस कार्यालय पर लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है। बीएलओ को उनका कार्य सौंप दिया गया है। वहीं इस कार्यालय पर लंबी लाइन वोटर लिस्ट में नाम सही कराने की थी। कई पार्षद पद के उम्मीदवार इस कार्यालय में दिखाई दिए। 22 नवम्बर को बदायूं, हाथरस , कासगंज, आगरा, 26 नवम्बर को शाहजहांपुर, अलीगढ़ , मथुरा, मैनपुरी और 29 नवम्बर को बरेली, एटा और फिरोजाबाद में चुनाव है।

निकाय का नाम वोटर

नगर निगम 1133201

नगर पंचायत एत्मादपुर 18473

नगर पालिका परिषद सीकरी 28214

नगर पालिका परिषद शमसाबाद 22242

नगर पालिका परिषद बाह 14071

नगर पालिका परिषद अछनेरा 17265

नगर पंचायत जगनेर 10089

नगर पंचायत खेरागढ़ 16894

नगर पंचायत-किरावली 17084

नगर पंचायत पिनाहट 14258

नगर पंचायत फतेहाबाद 18508