लखनऊ

यूपी में नायरा का पेट्रोल-डीजल 5 रुपए तक महंगा, अन्य कंपनियों के रेट अभी तक सामान्य

Nayara Energy fuel price hike : नायरा ने पेट्रोल में ₹5.30 और डीजल में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। अब लखनऊ में पेट्रोल ₹100.15 और डीजल ₹91.05 प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
2 min read
• •
Updated: 26 Mar 2026, 5:28 PM IST
Feature image
नायरा ने की पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि, PC- Patrika

लखनऊ : यूपी में नायरा के आउटलेट्स पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाई गई हैं। यह कीमतें नायरा ने पूरे देश में बढ़ाई हैं। नायरा पेट्रोलियम ने प्रदेश में पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा किया है। इस वृद्धि के साथ लखनऊ में पेट्रोल की कीमतें 100.15 और डीजल ₹91.05 प्रति लीटर हो गई हैं। वहीं अगर पहले की बात करें तो ₹94.84 और डीजल ₹88.05 प्रति लीटर मिलता था।

पूरे देश में 102,075 पेट्रोल पंप संचालित होते हैं। इनमें से नायरा 6,967 पेट्रोल पंप का संचालन करती है। सूत्रों ने बताया कि नायरा कंपनी की अधितकतर हिस्सेदारी रूस की रोसनेफ्ट के पास है।

यूपी में कुल करीब 13,168 पेट्रोल पंप चल रहे हैं। पंप मालिकों का कहना है कि अचानक भीड़ क्यों बढ़ गई यह बात उन्हें समझ में नहीं आ रही है। जबकि पर्याप्त तेल मौजूद है।

पूरे देश में सरकारी तेल कंपनियां जैसे IOCL, HP और BP ने दाम नहीं बढ़ाए हैं। केंद्र सरकार की ओर से बयान आया था कि हमारे पास पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक है। पूरे देश में किसी भी पंप पर पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। इसलिए कीमतों में किसी भी प्रकार की कोई बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी।

प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल महंगा

सरकारी कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी नहीं की है। लेकिन, पिछले हफ्ते प्रीमियम पेट्रोल और औद्योगिक पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी की गई थी। प्रीमियम पेट्रोल के दामों में 2 रुपए और औद्योगिक डीजल (बल्क खरीददार) के दामों में 22 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गई थी, जिससे कि दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत बढ़कर 101.89 रुपए प्रति लीटर हो गई।

नायरा ने क्यों महंगा किया पेट्रोल-डीजल?

सूत्रों के अनुसार, भारत में निजी फ्यूल रिटेलर्स को कीमतों में बढ़ोतरी रोकने से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से कोई मुआवजा नहीं मिलता। इसके उलट, सरकारी कंपनियों को 'अच्छे कॉर्पोरेट नागरिक' के तौर पर काम करने के लिए सरकार का समर्थन मिलता है। सूत्रों ने आगे कहा कि बढ़ते नुकसान के कारण उनके पास रिटेल कीमतें बढ़ाने के अलावा कोई और चारा नहीं बचा है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि नया महीना आ रहा है, भाजपा शासन में लोगों को लाइन के अलावा क्या मिला?

Updated on:
26 Mar 2026, 5:28 PM IST
Published on:
Also Read
View All
समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7