लखनऊ

UP में राज्यसभा की 11 सीटों के लिए नामांकन आज से, किसको मिलेंगी कितनी सीटें, चर्चा शुरू

प्रदेश में राज्यसभा में 31 सांसद हैं। जिनमें से 11 सदस्यों का कार्यकाल 4 जुलाई को समाप्त हो जाएगा। जिसके लिए नामांकन की कवायद शुरू हो रही है। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को आठ और समाजवादी पार्टी को तीन सीटें मिलना तय माना जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 24 May 2022, 8:55 AM IST
up.jpg

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए प्रदेश की 11 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। ये नामांकन 31 मई तक दाखिल किए जा सकते हैं। वहीं एक जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 3 जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 10 जून की सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रहेगी जिसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी।

किसे कितनी सीटें मिलने के आसार

बता दें, प्रदेश में राज्यसभा में 31 सांसद हैं। जिनमें से 11 सदस्यों का कार्यकाल 4 जुलाई को समाप्त हो जाएगा। जिसके लिए नामांकन की कवायद शुरू हो रही है। राज्यसभा की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को आठ और समाजवादी पार्टी को तीन सीटें मिलना तय माना जा रहा है। गौरतलब है कि विधानसभा में बीजेपी गठबंधन के 273 और सपा गठबंधन के 125 विधायक हैं। जबकि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक और कांग्रेस के दो-दो तथा बीएसपी का एक विधायक है।

कांग्रेस और बसपा हो सकते हैं बाहर

खबरों की मानें तो जनसत्ता दल के दो विधायकों का समर्थन भाजपा को मिल सकता है। जबकि कांग्रेस और बसपा का किसी भी दल से गठबंधन नहीं हो पाने से दोनों ही दल चुनाव से बाहर रह सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, एक सीट के लिए 36 विधायकों के वोट की जरूरत होती है। ऐसे में बीजेपी के पास 273 विधायक है, इसलिए उन्हें प्रथम और द्वितीय वरीयता क्रम के मतदान के आधार पर 8 सीट जीतने में आसानी रहेगी। जबकि सपा के पास 125 विधायक हैं। इस आधार पर उसे 3 सीट जीतने में कोई दिक्कत नहीं है।

Published on: