लखनऊ

‘जो आवागमन बाधित करेगा उसके खिलाफ केस होना तय’, बकरीद को लेकर CM योगी के निर्देश पर क्या बोले ओपी राजभर

OP Rajbhar Jibe At Akhilesh Yadav: बकरीद को लेकर CM योगी के निर्देश पर ओपी राजभर ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो आवागमन बाधित करेगा उसके खिलाफ केस दर्ज होगा।
2 min read
May 25, 2026
Akhilesh Yadav reaction on OP Rajbhar statement
ओपी राजभर के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार (फोटो-पत्रिका)

OP Rajbhar Jibe At Akhilesh Yadav:उत्तर प्रदेशसरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने CM योगी आदित्यनाथ की ओर से बकरीद से जुड़े निर्देशों पर कहा कि सड़क पर कुर्बानी नहीं होगी। सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय का निर्देश है कि सड़कों को बाधित ना किया जाए।

'आवागमन को जो बाधित करेगा, उसके खिलाफ दर्ज होगा केस'

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि आवागमन को जो भी बाधित करेगा, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अगर त्योहार के दिन केस दर्ज किया जाएगा तो विपक्ष कहेगा कि त्योहार नहीं मनाने दिया जा रहा है, जेल भेजा जा रहा है। उससे अच्छा है कि उन्हें पहले ही हिदायत दे दी जाए कि सड़क पर ऐसा ना करें।

बिजली की समस्या को लेकर क्या बोले राजभर?

वहीं, बिजली की समस्या को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सर्दी के मौसम की तुलना में गर्मी में 100 गुना ज्यादा खपत बढ़ जाती है। 20 वर्ष पहले जो ट्रांसफॉर्मर 20 कनेक्शनों का लोड झेल रहे थे, मौजूदा वक्त में वे लगभग 250 कनेक्शनों का लोड झेल रहे हैं। ऐसे में ट्रांसफॉर्मर जलने और तार टूटने की घटनाएं ज्यादा हो रही हैं।

'सपा सरकार में गुंडाराज था'

इसके अलावा तेज प्रताप यादव के बयान पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, '' वे सच्चाई बोल रहे हैं। समाजवादी पार्टी के शासन में प्रदेश के हालात कैसे थे, यह सभी जानते हैं। मुजफ्फरनगर दंगों की आग में जल रहा था और बतौर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सैफई में नाच देख रहे थे। उस इलाके के लोगों ने इस घटना को भुलाया नहीं है। सपा सरकार में गुंडाराज था। जिन बहनों के साथ सपा के गुंडों ने अत्याचार किया, वे परिवार इन्हें पसंद नहीं करते हैं। इनके कारनामे ही इन्हें रसातल में ले जा रहे हैं।''

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर क्या बोले राजभर?

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी की ओर से सरकार बनने पर सख्ती के बयान पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि BJP ने जनता से जो वादा किया है, उसे पूरा करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। घुसपैठियों को लेकर उन्होंने कहा कि बंगाल में घुसपैठियों का जो आवागमन होता था, वह बंद हो जाएगा और जो यहां पहले से हैं, वे खुद ही चले जाएंगे। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर उन्होंने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के कारण आसपास के देशों में दिक्कत है, तो भारत में भी असर पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, अकेले भारत में दाम नहीं बढ़ाए गए हैं।