लखनऊ

पत्रिका इम्पैक्ट : इस हेल्थ सेंटर पर हुई डाक्टर की तैनाती

पत्रिका की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले का संज्ञान लिया और इस स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर की तैनाती कर दी गई है।
2 min read
• •
Updated: 2 Oct 2017, 8:33 PM IST
Lucknow Health News

लखनऊ. प्रदेश की राजधानी लखनऊ में संचालित हो रहे नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर की तैनाती न होने की पत्रिका की खबर का असर हुआ है। इस स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक की तैनाती कर दी गई है।लखनऊ के जियामऊ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का पिछले दिनों पत्रिका टीम ने जायजा लिया तो यहाँ डाक्टर की तैनाती न होने की बात सामने आई थी और अन्य स्टाफ के सहारे स्वास्थ्य केंद्र संचालित होता पाया गया था।

बाद में स्वास्थ्य महकमे ने जानकारी देते हुए बताया था कि इस केंद्र पर तैनात डाक्टर ने तैनाती के कुछ ही दिनों बाद इस्तीफा दे दिया। पत्रिका की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले का संज्ञान लिया और इस स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर की तैनाती कर दी गई है। लखनऊ के सीएमओ डॉ जी.एस बाजपेई ने बताया कि कुछ दिनों पहले यहां संविदा के आधार पर तैनात डाक्टर ने इस्तीफा दे दिया था। अब इस केंद्र पर संविदा से चयनित नए डाक्टर की तैनाती कर दी गई है।

जियामऊ स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को ई - नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस स्वास्थ्य केंद्र पर बिना पर्चा बनाये मरीज का इलाज किया जा रहा है। यहां मरीज का रजिस्ट्रेशन बायोमैट्रिक तरीके से अंगूठे के निशान से किया जाता है। इसके बाद मरीज को मिलने वाली दवाओं और उसकी जांचों का विवरण भी कम्प्यूटर पर ही दर्ज किया जाता है। स्वास्थ्य केंद्र पर एक बार पहुंच जाने पर मरीज का विवरण हमेशा के लिए दर्ज हो जाता है और जब कभी वह दुबारा पहुँचता है तो उसकी बीमारी और उसे दिए गए इलाज का सारा विवरण ऑनलाइन उपलब्ध मिलेगा।

Published on:
Also Read
View All
‘पिताजी और सगे चच्चू को नहीं समझे तो रामपुरी वाले चचा का क्या कहना’, अखिलेश पर राजभर का तंज, बोले- आपके पास कंसवादी लोग हैं

‘शराब पीने के लिए मजबूर करता था पति’, 6 साल की बेटी को गलत तरीके से छूने का आरोप, प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या

समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल