लखनऊ. सीपीएटी 2017 की लिखित परीक्षा प्रदेश के 4 शहरों के 43 केंद्रों पर आयोजित होगी। कम्बाइंड प्री आयुष टेस्ट 2017 की लिखित परीक्षा 4 अक्टूबर को लखनऊ, आगरा, बरेली और गोरखपुर में आयोजित होगी। लखनऊ में सबसे अधिक 24 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। इसके अलावा बरेली में 7, आगरा में 8 और गोरखपुर में 4 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर कुल 21062 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।