उत्तर प्रदेश को अब नए साल में नए डीजीपी मिलने की उम्मीद है। शुक्रवार को मौजूदा डीजीपी सुलखान सिंह का कार्यकाल तीन माह बढ़ाए जाने संबंधी आदेश के बाद उनका कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो जाएगा। इससे फिलहाल उन अफसरों की उम्मीदें थोड़े दिनों के लिए विराम ले गयी हैं, जो डीजीपी बनने की रेस में शामिल थे। मुख्य रूप से प्रवीन सिंह, सूर्यकुमार शुक्ल, राजीव राय भटनागर, ओमप्रकाश सिंह व गोपाल गुप्ता आदि आईपीएस अफसरों के नाम नए डीजीपी की रेस में शामिल बताए जा रहे थे।