
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव की अचानक हुई मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है, लेकिन अब इस मामले में उनके करीबी दोस्त सुमित के एक बयान ने हलचल मचा दी है। सुमित का कहना है कि प्रतीक को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी, जैसा कि कुछ लोग दावा कर रहे हैं। सुमित और प्रतीक रोजाना साथ में जिम जाया करते जाते थे। सुमित के इस खुलासे के बाद अब मौत किन कारणों से हुई उसके लेकर सवाल उठने लगे हैं।
प्रतीक के दोस्त सुमित ने बताया कि वे दोनों बहुत करीबी थे। सुमित ने कहा कि मैं प्रतीक का दोस्त हूं और हम लंबे समय से एक साथ जिम जा रहे थे। वह अपनी हेल्थ का बहुत ध्यान रखता था। जिम में वर्कआउट करते समय भी उसे कभी कोई दिक्कत नहीं हुई। वह शारीरिक रूप से काफी मजबूत और फिट इंसान था।
सोशल मीडिया पर चल रही उन खबरों को सुमित ने गलत बताया है जिनमें कहा जा रहा था कि प्रतीक पहले से बीमार था। सुमित का कहना है कि अगर प्रतीक को कोई छोटी-सी भी परेशानी होती, तो वह उन्हें जरूर बताता। सुमित ने बताया कि एक साथ घंटों वर्कआउट करने के कारण हम एक-दूसरे की सेहत के बारे में सब जानते थे। उसे कोई बीमारी नहीं थी। इ
सुमित के इस बयान ने इस पूरी घटना को एक नया मोड़ दे दिया है। दोस्त की अचानक मौत से सुमित बहुत दुखी हैं और उन्होंने इस मामले की ठीक से जांच करने की अपील की है। सुमित का मानना है कि सच सामने आना जरूरी है कि आखिर उनके दोस्त के साथ ऐसा क्या हुआ था।
सोशल मीडिया पर इन दिनों प्रतीक यादव की 'आखिरी उड़ान' का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। प्रतीक के निधन के बाद उनकी लास्ट इंस्टाग्राम पोस्ट को देख हर किसी की आंखें नम हैं। बीते 3 अप्रैल को साझा किए गए इस वीडियो में वे बहुत खुश नजर आ रहे थे और एक जेट विमान उड़ाते हुए आसमान की ऊंचाइयों का आनंद ले रहे थे। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि इंजन की गूंज के साथ आसमान खुल गया और मैंने कंट्रोल संभाल लिया। यह पल बहुत यादगार और रोमांच से भरा है।'