लखनऊ

सत्ता और विपक्ष का अनोखा संगम: अखिलेश की पीठ पर हाथ रखकर दिलासा देते नजर आए ब्रजेश पाठक, यूजर बोले- असलियत यही है

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party President Akhilesh Yadav) के छोटे भाई प्रतीक यादव (Prateek Yadav) का लखनऊ में गुरुवार को अंतिम संस्कार (Pratik Yadav Funeral) कर दिया गया। अंतिम संस्कार के मौके पर शमशान में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और डिप्टी CM ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) का भावुक वीडियो सामने आया है।

2 min read
May 15, 2026
अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन (Image: Patrika)

Prateek Yadav Funeral: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Samajwadi Party founder Mulayam Singh Yadav) के छोटे बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव (Prateek Yadav) गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। लखनऊ के भैंसाकुंड स्थित बैकुंठ धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रतीक यादव को गमगीन माहौल में परिवार, रिश्तेदारों और तमाम लोगों ने अंतिम विदाई दी। इस गमगीन माहौल के बीच शमशान घाट पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच अनोखा संगम दिखा।

ये भी पढ़ें

प्रतीक यादव की मौत की इनसाइड स्टोरी: किचन में बेसुध होकर गिरे, देर रात में तबीयत बिगड़ी, 6 घंटे में 2 बार पहुंचे अस्पताल, जानिए सब कुछ

डिप्टी CM ने अखिलेश की पीठ पर हाथ रखकर समझाया

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के छोटे भाई प्रतीक के अंतिम संस्कार के मौके पर शमशान घाट में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच अनोखा संगम दिखा। शमशान घाट पर मौजूद अखिलेश यादव और डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि ब्रजेश पाठक, अखिलेश यादव की पीठ पर हाथ रखकर उन्हें समझा रहे हैं। इस दौरान अखिलेश ने भी डिप्टी सीएम का सम्मानपूर्वक अभिवादन किया। अखिलेश और ब्रजेश के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर ने प्रतिक्रिया दी है।

अखिलेश और डिप्टी CM के वीडियो पर क्या बोले यूजर?

शमशान घाट पर एक साथ खडे़ अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- असलियत यही है। बाकी सब राजनीति है, बयानबाजी है। यह सब तो चलता रहेगा, लेकिन भावनात्मक रूप से सब एक साथ हैं।

लोगों ने राजनीतिक तल्खियां देखीं, अब भावनाएं देखिए

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर वायरल हो रहे वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया- आप लोगों ने सपा मुखिया अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की तल्खियां सोशल मीडिया, TV चैनल्स और अखबारों में देखी-पढ़ी हैं। अब दोनों नेताओं के बीच भावनाएं देखिए। दूसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन मानवता अपनी जगह है। एक अन्य यूजर ने इस वीडियो को दोबारा शेयर करते हुए लिखा- अत्यंत भावुक पल।

डिप्टी CM ने शेयर कीं तस्वीरें

प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बीते दिन शमशान घाट पर खींची गईं तस्वीरें शेयर की हैं। पाठक ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- आज उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्षा अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के गोलोकगमन पर शमशान घाट पहुंच कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए।

शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रभु श्रीहरि से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ये भी पढ़ें

‘बड़े पापा ये चाकलेट मुझसे खुल नहीं रही’, भावुक कर देगा शमशान घाट पर अखिलेश यादव और प्रतीक की बेटी का वीडियो
Also Read
View All