लखनऊ

राहुल गांधी के बयान पर भड़के BJP सांसद करण भूषण सिंह, बोले- एक अंग्रेज को RSS पर बात नहीं करनी चाहिए

Rahul Gandhi RSS Statement: राहुल गांधी के RSS पर बयान को लेकर भाजपा सांसद करण भूषण सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एक अंग्रेज को RSS पर बात नहीं करनी चाहिए और भारतीय होते तो संगठन की विचारधारा जानते।
2 min read
Aug 14, 2026
Rahul Gandi
राहुल गांधी और भाजपा सांसद करण भूषण सिंह (IANS Photo)

RSS Controversy: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के RSS को लेकर दिए बयान पर सियासी विवाद बढ़ गया है। भाजपा सांसद करण भूषण सिंह ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि एक अंग्रेज को RSS के बारे में बात नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी भारतीय होते तो उन्हें RSS की विचारधारा और देश के लिए संगठन के काम के बारे में जानकारी होती। राहुल गांधी ने इससे पहले अभिव्यक्ति की आजादी का जिक्र करते हुए कहा था कि वह RSS की अभिव्यक्ति के अधिकार की भी रक्षा करेंगे।

राहुल गांधी ने RSS की अभिव्यक्ति पर कही ये बात

दिल्ली के कंस्टिट्यूशन क्लब में रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान राहुल गांधी ने अभिव्यक्ति की आजादी के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि देश में हर व्यक्ति को अपने विचार रखने की आजादी होनी चाहिए। राहुल ने हिंदू, मुस्लिम, सिख और जैन समेत हर व्यक्ति के अपनी बात खुलकर रखने के अधिकार की बात कही। राहुल गांधी ने कहा कि जिस दिन देश में RSS की अभिव्यक्ति को खत्म करने की बात होगी, उस दिन वह उसकी भी रक्षा करेंगे, क्योंकि अभिव्यक्ति का अधिकार RSS का भी है।

'एक अंग्रेज को RSS के बारे में बात नहीं करनी चाहिए'

राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद करण भूषण सिंह ने कहा कि एक अंग्रेज को RSS के बारे में बात नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी भारतीय होते तो उन्हें RSS की विचारधारा और देश के लिए संगठन के काम के बारे में पता होता। करण भूषण सिंह ने आगे कहा कि ये भारत के होते तो इन्हें पता होता कि RSS क्या है।

राहुल बोले, किसी की आवाज दबाने का अधिकार नहीं

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि हर व्यक्ति अपने मन की बात खुलकर कह सकता है। किसी को दूसरे व्यक्ति की अभिव्यक्ति को दबाने का अधिकार नहीं है। उन्होंने अभिव्यक्ति की आजादी को लोकतंत्र का जरूरी हिस्सा बताया। इसी कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को गले लगाते हुए प्रधानमंत्री की विदेश नीति पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि ये प्रधानमंत्री की विदेश नीति है, ये हग करने को विदेश नीति कहते हैं।

Updated on:
14 Aug 2026 01:32 pm
Published on:
14 Aug 2026 01:30 pm