
लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोबारा प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। अब भारतीय जनता पार्टी की निगाहें वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए संघ ने अभी से कमर कस ली है और लोगों को जोड़ने का काम किया जा रहा है।
देशव्यापी तैयारियों में जुटा संघ
वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव व वर्ष 2025 में अपनी स्थापना के शताब्दी वर्ष को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अभी से देशव्यापी तैयारियों में जुट गया है। अब से शताब्दी वर्ष तक संघ की तरफ से जितनी भी गतिविधियां की जाएंगी उनकी सबसे ज्यादा हलचल उत्तर प्रदेश में रहेगी। इस बीच कानपुर भी कुछ प्रमुख आयोजनों को किया जाएगा।
बैठके हैं जारी
शनिवार से शहर से प्रांतिक स्तरीय दो दिवसीय बैठक शुरू हुई। जिसमें 21 जिलों के संघ पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। अगले तीन वर्षों तक कौन-कौन से कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे, बैठक में इसकी रूपरेखा तय की जाएगी। संघ की तरफ से इस दौरान कई अभियान भी शुरू किए जाएंगे। जिसमें दलित उत्थान का अभियान प्रमुख है। इसके तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जहां जहां दलितों की आबादी है वहां उनकी शिक्षा स्वास्थ्य के अलावा उनके रहन-सहन के लिए भी काम किया जाएगा। लोगों को सामाजिक सांस्कृतिक आर्थिक आयोजनों के माध्यम से जोड़ने का भी अभियान चलाया जाएगा।
जस संरक्षण पर भी होगा काम
संघ कई और से जल संरक्षण के लिए काम करने का संकल्प भी बैठक में दिया जाएगा। तय किया गया है कि अगले कुछ महीनों में कुछ प्रमुख आयोजन महानगर में आयोजित किए जाएंगे। जिसमें संघ के प्रमुख पदाधिकारियों के अलावा अनेक विशिष्ट जन शामिल होंगे।