लखनऊ

‘सीधे 1000 रुपये बढ़ा देते, 7 रुपये कम कर किस पर किया एहसान’, कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए दामों पर अखिलेश यादव का सरकार को तंज

Akhilesh Yadav on LPG Price Hike: कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल के बाद यूपी की सियासत गरमा गई है। जानिए अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज कसते हुए क्या कहा? और साथ ही जानिए सिलेंडर के नए दाम...

2 min read
May 01, 2026
Akhilesh Yadav, UP News, Samajwadi Party, Akhilesh Yadav on LPG Price Hike in India
समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव का बीजेपी सरकार को करारा जवाब | फोटो सोर्स- socialist_akhileshyadav/ Instagram

Akhilesh Yadav on LPG Price Hike: देशभर में महंगाई के कारण आम आदमी को एक और बड़ा झटका लगा है। 1 मई 2026 से सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये का बड़ा इजाफा किया गया है, जिसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 3,071.5 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं, 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम भी 261 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। इस बढ़ती हुए सिलेंड़र की कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने सरकार पर तीखा निशाना साधा है।

अखिलेश यादव का सरकार पर तीखा तंज

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट करते हुए सरकार की नीतियों और महंगाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा है कि सिलेंडर महंगा नहीं होता, रोटी-थाली महंगी होती है। ये बात वही जानता है जो खुद खरीदकर खाता है, वो नहीं जो दूसरों के यहां जाकर खाता है या दूसरों की थाली से चुराता है। सिलेंडर महंगा करना था तो सीधे 1000 रुपये महंगा कर देते। 1000 में 7 रुपये कम करके ये भाजपा वाले किस पर एहसान कर रहे हैं? भाजपा ‘महंगाई, बेरोजगारी, बेकारी व मंदी’ पर निंदा प्रस्ताव कब लाएगी? इसके साथ ही अखिलेश यादव का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्यों बढ़ाने पड़े गैस के दाम?

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अनुसार, गैस के दाम बढ़ाने का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा की कीमतों में आया हुआ उछाल है। 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से ही लगातार अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। जहां पर 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में यह तीसरी वृद्धि है। इससे पहले मार्च की शुरुआत में लगभग 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी और फिर 1 अप्रैल को कीमतों में लगभग 200 रुपये बढ़ा दिए गए थे।

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर

आम जनता के लिए राहत की बड़ी बात यह है कि 33 करोड़ घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तेल कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि घरेलू सिलेंडर की कीमतें पहले जैसी थी वैसी ही रहेगी, जिससे कि आम परिवारों के रसोई बजट पर इस बढ़ोतरी का कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा।

Updated on:
01 May 2026 03:01 pm
Published on:
01 May 2026 02:46 pm
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो