लखनऊ

होटल नहीं बल्कि अतिथि गृह बनाएंगे अखिलेश-डिंपल

राजधानी लखनऊ में अखिलेश यादव के होटल खोलने की चर्चाओं पर एसपी एमएलसी अनुराग भदौरिया ने कहा है कि होटल नहीं अतिथि गृह खोलेंगे अखिलेश
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2018, 12:34 PM IST
akhilesh and dimple yadav
होटल नहीं बल्कि अतिथि गृह बनाएंगे अखिलेश-डिंपल

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेकर खबर थी कि वे राजनीति के अलावा अब अपना हाथ बिजनस में भी आजमाना चाहते हैं। इसलिए अब वे लखनऊ में होटल खोलेंगे, जो कि शहर के हजरतगंज में होगा। साथ ही ये भी कहा गया था कि इस होटल में उनकी पत्नी डिंपल की भी हिस्सेदारी होगी। लेकिन इस बात पर पूर्णविराम लगाया है एसपी से एमएलसी आनंद भदौरिया ने। ट्विटर पर उन्होंने जानकारी दी कि अखिलेश होटल नहीं बल्कि अतिथि गृह बनावाने की फिराक में हैं। इसलिए होटल न समझा जाए।

अटकलों पर लगा विराम

जाहिर है कि अखिलेश और डिंपल यादव के लखनऊ में होटल बनावने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। ये कयास इसलिए भी मजबूत नजर आ रहे थे क्योंकि होटल का नक्शा पास करवाने के लिए एलडीए के पास नक्शा गया था। जानाकरी के मुताबिक जहां अतिथि गृह बनना है, वो 23 हजार वर्गफीट की जमीन है, जिसे 2005 में खरीदा गया था।

सरकारी आवास से सामान ले जाने पर हुआ था बवाल

बता दें कि पिछले महीने अखिलेश यादव ने 4 विक्रमादित्य मार्ग स्थित सरकारी बंगला खाली किया था। अखिलेश यादव पर उनके आवास से नल, टोटी, टाइल्स, एसी समेत कई सामानों के ले जाने का आरोप है। उन्हें इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था, जिसके बाद उन्होंने एक प्रेस वार्ता के जरिये अपना पक्ष रखा था। उन्होंने कहा था कि जो उनका है वो बस उसे ही ले गए हैं। बीजेपी सरकार उनपर आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही है। इस बात को लेकर सियासी गलियारें में कई चर्चाएं हुई थीं।

Updated on:
4 Jul 2018, 12:34 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप