10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब अखिलेश यादव आये निशाने पर, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से मचा बबाल

अखिलेश यादव की फोटो को लेकर सोशल मीडिया बबाल मचा हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कन्नौज

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 4 Jul 2018, 11:47 AM IST

Akhilesh Yadav photo viral on social media

अब अखिलेश यादव आये निशाने पर, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से मचा बबाल

कन्नौज. जनपद में इन दिनों दो पार्टियों के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ी हुई है। पहले सपाइयों द्वारा भाजपा के शीर्ष नेताओं पर अभद्र टिप्पणियों के साथ सोशल मीडिया का सहारा लिया गया तो अब भाजपा कार्यकर्ता भी इस चीज में आगे आ गए हैं और उन्होंने सपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी के साथ एक फोटो पोस्ट की, जिसके बाद से सपाई भड़क गए और उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो से छेड़छाड़ कर उसे सोशल साइट पर पोस्ट करने के मामले में पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

खिलेश यादव की फोटो से छेड़छाड़

कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो से छेड़छाड़ कर उसे सोशल साइट पर पोस्ट करने का एक मामला सामने आया जिसके बाद सपाई भड़क गए। जिसके बाद समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव तमाम कार्यकर्ताओं के साथ तिर्वा कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान

सपाईयों की मानें तो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई और इस आपत्ति जनक फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। जिसके पीछे भाजपाइयों का हाथ है जो साजिस के साथ हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को बदनाम करने का प्रयास कर रहे जिसको किसी कीमत पर हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। ऐसा करने वाले ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान किया है और माहौल खराब करने का प्रयास किया है। ऐसे कृत्य को समाजवादी कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेगा।

जांच के लिए तहरीर सर्विलांस सेल पर भेजी

सपाईयों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर इंद्रेश यादव, सीटू यादव, घनश्याम सिंह, अमित कुमार, अवनीश यादव आदि मौजूद रहे। कोतवाल आमोद कुमार ने बताया कि सपा कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर हुई अभद्र टिप्पणी को लेकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। जांच के लिए तहरीर सर्विलांस सेल पर भेज दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।