लखनऊ

46 साल के अखिलेश का ‘लेडी लक’ बनीं डिंपल यादव, जानें- दोनों से जुड़े Intresting facts

अखिलेश यादव का 46वां जन्मदिन आज, पूरे उत्तर प्रदेश में सोल्लास और सादगी से बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे सपाई

3 min read
Jul 01, 2018
akhilesh dimple love story
46 साल के अखिलेश का 'लेडी लक' बनीं डिंपल यादव, जानें- दोनों से जुड़े Intresting facts


लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज 46वां जन्मदिन है। इस बार वह परिवार संग लंदन में बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सोल्लास और सादगी से अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाएंगे। एक शख्स ऐसा भी है, जिसने हर मोड़ अखिलेश यादव का साथ दिया है। परिवार के झगड़े की बात हो या फिर राजनीति में कंधे से कंधा मिलाकर चलने की उनकी पत्नी डिंपल यादव हमेशा ही साथ खड़ी नजर आई हैं।

अखिलेश यादव भी डिंपल को अपना लेडी लक मानते हैं। बीते दिनों एक कार्यक्रम उन्होंने सार्वजनिक मंच से कहा भी था कि उनका भाग्य डिंपल यादव से शादी के बाद खुला है। बता दें कि नवंबर 1999 में अखिलेश यादव और डिंपल यादव की शादी हुई थी। अगले ही साल फरवरी (वर्ष 2000) में वह 2000 में सांसद चुने गए। सबसे कम उम्र के सांसद थे। इस दौरान उनकी ऐसी किस्मत खुली कि सीएम के पद तक पहुंच गए।

अखिलेश-डिंपल की लव मैरिज के लिये तैयार नहीं थे मुलायम
24 नवंबर 1999 को अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने लव मैरिज की थी। बताया जाता है कि शुरुआत में मुलायम सिंह यादव दोनों की शादी से नाखुश थे। पिता मुलायम को राजी करने के लिये अखिलेश को काफी मेहनत करनी पड़ी थी। बाद में मुलायम मान गये। डिंपल यादव और अखिलेश के तीन बच्चे अदिति, अर्जुन और टीना हैं।

जब पहली बार डिंपल से मिले थे अखिलेश
अखिलेश यादव जब पहली बार डिंपल से मिले, उस वक्त वह सिर्फ 25 साल और डिंपल 21 साल की थीं। दोनों कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। उस वक्त डिम्पल लखनऊ यूनिवर्सिटी से कॉमर्स की पढ़ाई कर रही थीं। वहीं, अखिलेश ऑस्ट्रेलिया से एन्वॉयरमेंट इंजीनियरिंग में मास्टर्स की डिग्री लेकर लौटे थे। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घर पर हुई। पहली ही मुलाकात में दोनों के बीच अच्छी कैमिस्ट्री जम गई। सुनीता की किताब 'अखिलेश यादव - बदलाव की लहर' में उन्होंने डिंपल के साथ उनके रिलेशनशिप का भी जिक्र किया है।

अलग-अलग पारिवारिक बैक ग्राउंड था दोनों का
उत्तराखंड की रहने वाली डिंपल आर्मी बैकग्राउंड से थीं। उनका जन्म 1978 में पुणे में हुआ था। वह तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थीं। डिंपल यादव के पिता एससी रावत आर्मी में कर्नल थे। उनके परिवार का राजनीति से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था। लेकिन अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के सशक्त राजनीतिक परिवार (मुलायम सिंह यादव) से ताल्लुक रखते हैं।

जुदा हैं दोनों के शौक
डिंपल और अखिलेश भले ही एक साथ कदमताल कर चल रहे हैं, लेकिन दोनों के स्वभाव और शौक बिल्कुल जुदा हैं। डिंपल स्वभाव से बिल्कुल शांत है। उन्हें पढ़ाई के अलावा घुड़सवारी का भी शौक है। वहीं, हमेशा कुछ नया जानने के उत्सुक अखिलेश फुटबाल प्रेमी हैं। वह अमेरिकन रॉक बैंड 'मैटालिका' के लिए क्रेजी थे।

अखि‍लेश यादव के बारे में खास बातें
- 1 जुलाई, 1973 को इटावा में अखिलेश यादव का जन्म हुआ
- राजस्थान के धौलपुर सैनिक स्कूल से पढ़ाई-लिखाई पूरी की
- मैसूर यूनि‍वर्सि‍टी से एनवायरन्मेंटल टेक्नॉलोजी में इंजीनियरिंग
- ऑस्ट्रेलिया के सिडनी यूनि‍वर्सि‍टी से मास्टर्स डिग्री
- पहली बार 2000 में कन्नौज लोकसभा सीट से उपचुनाव जीतकर सबसे युवा सांसद बनने का गौरव हासिल किया
- तीन बार सांसद रहे (2000-2004, 2004-2009, 2009-2012)
- 2012 में उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने (38 साल उम्र)

Published on:
01 Jul 2018 12:11 pm