लखनऊ

मुस्लिम धर्मगुरु का बड़ा बयान, इस वजह से बीजेपी से दूर हो रहे हैं मुसलमान

शिया धर्मगुरु ने कहा कि आजम खां के कारण शिया मुसलमान सपा से दूर हो गये थे, अब शिया और सुन्नी दोनों बीजेपी से दूर हो रहे हैं...

2 min read
Jul 07, 2018
Shia dharm guru kalve javvad
मुस्लिम धर्मगुरु का बड़ा बयान, इस वजह से बीजेपी से दूर हो रहे हैं मुसलमान

लखनऊ. पूर्व मंत्री आजम खान की वजह से शिया मुसलमान समाजवादी पार्टी से दूर हो गया था और अब मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कारण शिया और सुन्नी दोनों बीजेपी से दूर हो रहे हैं। यह कहना है शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी का। मौलाना जव्वाद ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने 'राष्ट्रीय मुस्लिम मंच' नाम का कोई मोर्चा बनाया है, जिसमें कुछ बेईमान लोग शामिल हो गये हैं। यही बेईमान लोग मुसलमानों को करीब करने के बजाय भाजपा से दूर कर रहे हैं।

जुमे की नमाज के खुतबे में मौलाना जव्वाद ने तथाकथित नेताओं के भड़काऊ बयानों की निंदा करते हुए कहा कि आरएसएस की राजनीति के कारण मुसलमान बीजेपी से दूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ धर्म के ठेकेदार पार्टी में ऊंचा ओहदा पाने के लिये रोजाना भड़काऊ बयान दे रहे हैं। भाजपा को ऐसे लोगों को रोकना चाहिये, नहीं तो ये लोग पूरी तरह से मुसलमानों को बीजेपी से दूर कर देंगे।

ऐसे लोगों को सिलेक्ट करे भाजपा, जिनका...
मौलाना कल्बे जव्वाद ने बीजेपी चेताते हुए कहा कि धर्म के ठेकेदारों के ऐसे बयानों से शिया और सुन्नी दोनों समुदाय के मुसलमान बीजेपी से दूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी को ऐसे लोगों को पार्टी में शामिल किया जाना चाहिये, जिनका कौम और समाज में सम्मान हो। ऐसे लोग ही बीजेपी के लिये फायदेमंद साबित होंगे।

शिया-सुन्नी को भाजपा से दूर कर रहे लोग
मौलाना जव्वाद ने कहा कि 'राष्ट्रीय मुस्लिम मंच' में कुछ ऐसे बेईमान शामिल हो गये हैं, जिनका इससे निजी लाभ तो हो रहा है, जबकि इससे बीजेपी को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि पूर्व मंत्री आजम खां के कारण शिया मुसलमान समाजवादी पार्टी से दूर हो गये थे, जबकि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कारण शिया और सुन्नी दोनों बीजेपी से दूर हो रहे हैं।

Published on:
07 Jul 2018 03:23 pm