26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस प्रवक्ता परीक्षा रिजल्ट घोषित, कई बड़े चेहरों की छुट्टी, इन्हें मिले मौका

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने कांग्रेस प्रवक्ता परीक्षा 2018 का रिजल्ट घोषित कर दिया है, देखें पूरी लिस्ट...
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Jul 07, 2018

congress spokesperson  exam result

कांग्रेस प्रवक्ता परीक्षा रिजल्ट घोषित, कई बड़े चेहरों की छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ. कांग्रेस प्रवक्ता परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश में पार्टी ने अलग-अलग कैटेगरी में 22 प्रवक्ता बनाये हैं। यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने शनिवार को सिलेक्टेड प्रवक्ताओं की लिस्ट घोषित की। इस लिस्ट में जहां कई युवा नेताओं को कांग्रेस पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया है, वहीं कई बड़े व पुराने प्रवक्ताओं की छुट्टी कर दी गई है। कांग्रेस प्रवक्ता बनने के लिए पहली बार लिखित परीक्षा हुई और फिर इंटरव्यू हुआ।

कांग्रेस प्रवक्ताओं की लिस्ट में राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया और पूर्व सांसद जफर अली नकवी के बेटे सैफ को नई टीम में जगह दी गई है। राहुल गांधी के कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनते ही पहली बार प्रवक्ता परीक्षा हुई है। यह परीक्षा दो चरणों में हुई। पहले दौर की परीक्षा 29 जून को लखनऊ में हई थी और दूसरे चरण की लिखित परीक्षा 02 जुलाई को दिल्ली में हुई थी। कांग्रेस प्रवक्ता परीक्षा में भारतीय राजनीति के साथ मोदी सरकार पर भी सवाल पूछे गये थे।

परीक्षा के बाद यूपी कांग्रेस प्रवक्ताओं की लिस्ट घोषित कर दी गई है। इसमें कई पुराने प्रवक्ताओं को जहां बाहर कर दिया गया है, वहीं कई नये चेहरों को मौका मिला है।

ये कांग्रेस प्रवक्ताओं की पूरी लिस्ट
कोऑर्डिनेटर- राजीव बक्शी

हिलाल नकवी- प्रवक्ता
ओंकारनाथ सिंह- प्रवक्ता
अशोक सिंह- प्रवक्ता
शुचि विश्वास- प्रवक्ता
ज़ीशान हैदर- प्रवक्ता
उमाशंकर पांडे- प्रवक्ता
सैफ अली नकवी- प्रवक्ता
अनूप पटेल- प्रवक्ता
अंशू अवस्थी- प्रवक्ता
मुकेश सिंह चौहान- प्रवक्ता
तनुज पुनिया- प्रवक्ता
विशाल राजपूत- प्रवक्ता
सचिन रावत- प्रवक्ता


मीडिया इनपुट डिवीजन
सुबोध श्रीवास्तव
अजित कुमार पांडे
मंजू दीक्षित
मंसूर अली

विशेष आमंत्रित सदस्य
वीरेंद्र मदान
अमरनाथ अग्रवाल
द्विजेन्द्र त्रिपाठी
सुरेंद्र राजपूत

विशेष आमंत्रित सदस्यों को लेनी होगी प्रवक्ताओं की अनुमति
कांग्रेस की लिस्ट में जिन लोगों को विशेष आमंत्रित सदस्य टीम में शामिल किया गया है। उन्हें न्यूज चैनल में डिबेट लेने या फिर कोई बयान जारी करने के लिये प्रवक्ताओं की अनुमति लेनी होगी।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग