लखनऊ

शिवपाल यादव बोले- भाजपा जीत के लिए कर रही मशीनों का दुरुपयोग, जनता सपा के साथ

Shivpal Yadav BJP allegations : शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा एसआईआर के जरिए लोगों का नाम मतदाता सूची से काटने का काम कर रही है। भाजपा सरकार जीत के लिए बेइमानी और मशीनों का दुरुपयोग कर रही है।
2 min read
• •
Updated: 14 Dec 2025, 9:04 PM IST
Feature image
शिवपाल यादव बोले, भाजपा बेईमानी के साथ-साथ मशीनों का भी दुरुपयोग कर रही है, PC- IANS

कानपुर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव रविवार को कानपुर में जाजमऊ स्थित सपा विधायक नसीम सोलंकी के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जीत के लिए बेइमानी और मशीनों का दुरुपयोग कर रही है।

शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा एसआईआर के जरिए लोगों का नाम मतदाता सूची से काटने का काम कर रही है। इसके लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा, हम लोगों का भी प्रयास रहता है कि लोगों के नाम न काटे जाएं, जिससे चुनाव में मतदान के समय परेशानी न हो। हम लोगों का पूरा प्रयास है कि लोगों के नाम जोड़े जाएं।

SIR में जरुर डलवाएं अपना नाम

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के लोग जनता को जागरूक कर रहे हैं, जिससे भाजपा गलत लोगों का नाम न जोड़ पाए। जो भी 18 साल की आयु पूरी कर चुका है, वह अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य डलवा ले, जिससे चुनाव के समय सही सरकार का चुनाव करने में उसकी भी भागीदारी रहे। भाजपा के लिए मतदाता सूची में बेईमानी कर रहे हैं, वह सफल नहीं हो पाएंगे।

शिवपाल यादव ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा का राज खत्म होने वाला है। जनता भाजपा से परेशान हो गई है, इसलिए समाजवादी पार्टी के साथ आ गई है। हम लोगों की तैयारी पूरी है। हमें भाजपा को हटाना है।

मंदिर-मस्जिद करना भाजपा की पुरानी आदत

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि हर पार्टी अपना-अपना काम कर रही है। इसमें किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। अयोध्या में राम मंदिर में कुछ निर्माण कार्य बाकी होने पर शिवपाल यादव ने कहा कि अब तो वहां मंदिर बन गया है, लेकिन ये भाजपा की पुरानी आदत है कि वह जनता को भटकाने का काम करती है। ये लोग विकास के नाम पर कुछ काम नहीं करते हैं, बल्कि मंदिर-मस्जिद के नाम पर ही देश को बांटते रहते हैं। इन्होंने चुनाव के दौरान जो भी वादे किए थे, उनको भी पूरा नहीं किया है।

Updated on:
14 Dec 2025, 9:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All
यूपी चुनाव से पहले मुस्लिम वोटबैंक पर नई सियासत, अखिलेश-आजम की तस्वीरों पर लाल क्रॉस, लिखा- मुजफ्फरनगर दंगों के कातिल मुस्लिमों के नेता नहीं

‘आपके लिए कुरान बड़ा या संविधान?’, ओम प्रकाश राजभर बोले- सत्ताइस नहीं, अगली पैदाइश में भी नहीं बनेगी सपा सरकार

Delimitation Bill: यूपी में परिसीमन का पूरा गणित समझिए, लोकसभा, विधानसभा से लेकर विधान परिषद तक बदल सकती है तस्वीर

’33 फीसदी वोट से कैसे बनाएंगे सरकार’, चंद्रशेखर आजाद ने बताया NDA के वोट शेयर का पूरा गणित

सीट बंटवारे पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का बड़ा बयान, बोले- राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा फैसला, कोई सांसद या विधायक नहीं