लखनऊ

जानें यूपी के वो टॉप 10 शहर जहां SIR में कटे सबसे ज्यादा नाम, यूपी में SIR ड्राफ्ट लिस्ट जारी

SIR draft list 2026 : उत्तर प्रदेश में विशेष गहन संशोधन (SIR) की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हो गई है। SIR का सबसे ज्यादा असर राजधानी लखनऊ में देखने को मिला। यहां कुल 30% वोट काटे गए।

less than 1 minute read
Jan 06, 2026
यूपी में SIR की ड्राफ्ट लिस्ट जारी हो गई है, PC-Patrika

उत्तर प्रदेश में विशेष गहन संशोधन (SIR) की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हो गई है। इसमें कुल 2.89 करोड़ वोटरों (लगभग 18 फीसदी) के नाम कट गए हैं। सबसे ज्यादा असर राजधानी लखनऊ में दिखा, जहां 30.05% वोटर कम हो गए। पहले यहां 39.94 लाख वोटर थे, जो अब घटकर 27.94 लाख रह गए। यानी करीब 12 लाख नाम कटे। दूसरे नंबर पर गाजियाबाद रहा, जहां 28.83% वोट कटे; पहले 28 लाख वोटर थे, अब 20 लाख बचे हैं। तीसरे स्थान पर बलरामपुर है, जहां 25.98% वोटरों के नाम हटाए गए और 4 लाख से ज्यादा कटौती हुई।

ये भी पढ़ें

जगत गुरु परमहंस बोले – जेएनयू का नाम बदलकर ‘आजाद भगत सिंह विश्वविद्यालय’ करना चाहिए

धार्मिक जिलों में भी भारी कटौती

यूपी के पांच प्रमुख धार्मिक जिलों अयोध्या, वाराणसी, मथुरा, प्रयागराज और गोरखपुर पर सबकी नजर थी। इनमें सबसे ज्यादा प्रयागराज में 24.64% वोट कटे; पहले 46.92 लाख वोटर थे, अब 35.36 लाख बचे। मथुरा में 19.20%, वाराणसी में 18.18%, अयोध्या (फैजाबाद) में 17.69% और गोरखपुर में 17.61% वोटर कम हुए। गोरखपुर में पहले 36.66 लाख वोटर थे, अब 30.20 लाख रह गए।

  • वाराणसी (पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र): सभी 8 विधानसभा सीटें 2022 में NDA की थीं।
  • गोरखपुर: सीएम योगी की सीट सहित क्लीन स्वीप था।
  • अयोध्या: 2022 में 3 सीटें भाजपा, 2 सपा की थीं (अब एक उपचुनाव में सपा हारी, एक विधायक भाजपा में)।
  • मथुरा: सभी 5 सीटें भाजपा की।
  • प्रयागराज: 12 में से 8 NDA, 4 सपा की; लेकिन 2024 लोकसभा में भाजपा हारी।

टॉप 10 जिले जहां सबसे ज्यादा नाम कटे

जिलापहले मतदाताअब मतदाताकितने % कटे
लखनऊ39,94,53527,94,39730.05%
गाजियाबाद28,37,99120,19,85228.83%
बलरामपुर15,83,02711,71,82625.98%
कानपुर नगर35,38,26126,36,11125.50%
मेरठ26,99,82020,34,18324.66%
प्रयागराज46,92,86035,36,55424.64%
गौतमबुद्धनगर18,65,67314,18,20123.98%
आगरा36,00,07127,63,12823.25%
शाहजहांपुर23,15,53818,11,61621.76%
बरेली34,05,82026,91,06720.99%

ये जिले मुख्य रूप से शहरी और भाजपा के मजबूत गढ़ हैं। इनमें कुल 74 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 2022 में 58 पर भाजपा और केवल 16 पर सपा जीती थी। कई जिलों में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया था।

ये भी पढ़ें

भाजपा मंत्री-विधायकों ने सीएम योगी को लिखे पत्र, यूपी पुलिस भर्ती 2026 में आयु सीमा में छूट की मांग तेज

Published on:
06 Jan 2026 07:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर