लखनऊ

अब भूल जाइए बिजली के बिल की टेंशन, 24 घंटे चलाइए एसी

अब यह एयरकंडीशन (AC) दूर करेगा आपके बिजली के बिल की टेंशन, बाजार में तेजी से बढ़ी इसकी मांग

2 min read
Jul 08, 2021
solar ac benefits price electricity bill savings

लखनऊ. यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में अगस्त महीने में भी मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। शुरुआती दिनों की बारिश के बाद एक बार फिर पारा 40 डिग्री सेल्सियस की ओर रुख कर रहा है। ऐसे में एयरकंडीशन (AC) ही लोगों को गर्मी से निजात दिला सकता है। कुछ लोग एसी खरीदते भी हैं, लेकिन इसे थोड़े समय के लिए ही चलाते हैं। क्योंकि एसी चलाने में बिजली का बिल बहुत ज्यादा आ जाता है। लोगों की इसी परेशानी को देखते हुए अब सोलर एसी (Solar AC) बाजार में आ गया है। आप बेफिक्र होकर 24 घंटे एसी चलाइए और बिजली के बिल (Electricity Bill) की टेंशन भूल जाइए। सोलर एसी थोड़े महंगे जरूर होते हैं, लेकिन लंबे समय के लिए आपको बिजली के बिल से बेफिक्र कर देते हैं।

महंगी बिजली को देखते हुए लखनऊ सहित कई बड़े शहरों में लोगों का रुझान सोलर एसी की तरफ बढ़ रहा है। बाजार में एक टन सोलर एसी की औसतन कीमत (Solar AC Price) करीब 1 लाख रुपए है और 1.5 सोलर एसी की कीमत करीब 2 लाख रुपए है, जो बिजली के एसी से करीब ढाई से तीन गुना ज्यादा है। भले ही सोलर एसी महंगा है, लेकिन इसके खास फीचर इसे सस्ता बनाते हैं। बिजली के एसी की तुलना में इसका मेंटेनेंस (Solar AC Maintenance) खर्च काफी कम है। बाजार में हाई ब्रिड सोलर एसी भी उपलब्ध हैं, जिन्हें 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। इन्हें तीन तरीके से चलाया जा सकता है। नंबर एक सोलर पॉवर से, नंबर दो बैटरी बैकअप से और नंबर तीन सीधे बिजली से। ऐसे में अगर मौसम खराब होने की वजह से धूप न निकले तो आप इसे बिजली से भी चला सकते हैं।

जानें- आपके लिए कैसे बेहतर है सोलर एसी
उदाहरण के लिए, अगर आप एक टन वाला बिजली का एसी (Electric AC) चलाते हैं तो औसतन रोजाना 20-25 यूनिट और महीने में 600-800 यूनिट बिजली खर्च होगी। उत्तर प्रदेश में बिजली के प्रति यूनिट का रेट 8 रुपए तक है। ऐसे में महीने भर एसी चलाने का खर्च करीब 5000 आएगा। इस तरह गर्मियों के 8 महीने एसी चलाने का खर्च 40,000 रुपए तक खर्च आएगा। दो साल में यह करीब 80,000 रुपए हो जाएगा। अगर इसमें एसी की कीमत (30,000) जोड़ दें तो यह बजट करीब एक लाख से ऊपर पहुंच जाएगा। ऐसे में सोलर एसी बेहद फायदेमंद हैं।

Updated on:
21 Aug 2021 08:42 am
Published on:
08 Jul 2021 07:18 pm
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो