2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Electricity Bill : बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर, घर बैठे उठाइये इस सुविधा का लाभ

Electricity Bill : इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए बिजली उपभोक्ताओं को मोबाइल नंबर से अपना 10 अंकों की विद्युत खाता संख्या लिखकर 5616195 नंबर पर भेजना होगा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 5 Apr 2021, 1:21 PM IST

photo_2021-04-05_13-18-07.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. Electricity Bill. बिजली उपभोक्ताओं के लिए लखनऊ विद्युत संपूर्ति प्रशासन (लेसा) ने एसएमएस सेवा शुरू की है। इसके जरिए उपभोक्ता मिनटों में घर बैठे अपना बिजली का बिल जान सकेंगे। इसके लिए उपभोक्ताओं को अपने मोबाइल नंबर से एक मैसेज भेजना होगा। मैसेज भेजने के बाद उपभोक्ता के मोबाइल नंबर पर बिजली के बिल की पूरी डिटेल आ जाएगी। लेसा के मुख्य अभियंता (सिस गोमती) मधुकर वर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं को अपने मोबाइल नंबर से अपने बिल के कनेक्शन का 10 अंकों का खाता संख्या लिखकर 5616195 नंबर पर भेजना होगा। ऐसा करते ही उन्हें बिजली के बिल की पूरी डिटेल मिल जाएगी। अभी तक उपभोक्ताओं को कई बार समय से बिजली का बिल नहीं मिल पाता है, जिसके कारण उन्हें लेट फीस जमा करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें : बिजली उपभोक्ता न हों परेशान, अब ऐसे कम होगा आपके घर का बिजली का बिल


इसके अलावा उपभोक्ता बिजली विभाग की वेबसाइट पर जाकर खुद अपना बिल डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं को apps.uppcl.org पर जाकर अपना विद्युत खाता संख्या फीड करना होगा। इसके बाद तत्काल विद्युत बिल आ जायेगा। अभी तक उपभोक्ताओं को बिल की जानकारी के लिए विद्युत कार्यालय या ई-सुविधा केंद्र जाना पड़ता था, या फिर उन्हें ऑनलाइन लॉगिन करना होता था। अब एसएमएस सेवा से काफी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें : बिजली का बिल कम करने के लिए बड़ा फैसला, अब लगेगी लाइट कंट्रोल डिवाइस