लखनऊ

महागठबंधन की सीटों का हो गया बंटवारा, सोशल मीडिया पर सपा-बसपा और कांग्रेस को मिलीं इतनी सीटें

महागठबंधन में सपा-बसपा, कांग्रेस और रालोद को मिलीं सीटों की लिस्ट सार्वजनिक कर दी गई है सोशल मीडिया पर...
2 min read
• •
Updated: 30 Jul 2018, 12:37 PM IST
grand alliance formed on social media
महागठबंधन में हो गया सीटों का बंटवारा, सपा-बसपा और कांग्रेस के खाते में आईं इतनी सीटें

लखनऊ. आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के मुकाबले को विपक्ष महागठबंधन भले ही अभी कयासों के बीच हिचकोले खा रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक, महागठबंधन न केवल आकार ले चुका है, बल्कि महागठबंधन में शामिल दलों के बीच सीटों का बंटवारा भी हो चुका है। इस बंटवारे में सपा-बसपा को 30-30 कांग्रेस को 17 और रालोद को 03 सीटें दी गई हैं। सीटों के बंटवारे पर भले ही कोई दल अभी पुष्टि नहीं कर रहा हो, लेकिन सोशल मीडिया पर बाकायदा एक-एक सीट के बंटवारे को फाइनल कर दिया गया है। आइए जानते हैं सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक, किस दल को कितनी सीटें मिली हैं-

समाजवादी पार्टी
रामपुर, संभल, आंवला, भदोही, मिश्रिख, हरदोई, कैसरगंज, बहराइच, गोंडा, बांसगांव, गोरखपुर, महाराजगंज, बलिया, आजमगढ़, जौनपुर, चंदौली, मिर्जापुर, श्रावास्ती, इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, बदायूं, कौशाम्बी, देवरिया, झांसी, नगीना, फूलपुर, बस्ती।

बहुजन समाज पार्टी
बिजनौर, संतकबीर नगर, गौतमबुद्ध नगर, अमरोहा, लखीमपुर-खीरी, सीतापुर, मोहनलाल गंज, डुमरियागंज, सलेमपुर, मछली शहर, आगरा, घोषी, लालगंज, गाजीपुर, रॉबर्ट्सगंज, फतेहपुर, हमीरपुर, जालौन, गाजियाबाद, हाथरस, अलीगढ़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, फैजाबाद, बांदा, अंबेडकरनगर, बुलंदशहर, पीलीभीत, शाहजहांपुर।

कांग्रेस
सहारनपुर, कुशीनगर, बाराबंकी, सुलतानपुर, लखनऊ, फर्रूखाबाद, धौरहरा, इलाहाबाद, वाराणसी, फतेहपुर-सीकरी, कानपुर, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, उन्नाव, बरेली, मुरादाबाद।

रालोद
कैराना, बागपत और मथुरा।

महागठबंधन से बढ़ेगी बीजेपी की मुश्किलें!
राजनीतिक विश्लेषकों के अलावा खुद भारतीय जनता पार्टी विपक्षी महागठबंधन को लोकसभा चुनाव में अपने लिये बड़ी चुनौती मान रही है। इससे निपटने के लिये बीजेपी बाकायदा रणनीति बना चुकी है और जनता के बीच पहुंच रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अगर यूपी में सपा-बसपा, कांग्रेस और रालोद पार्टी का महागठबंधन हुआ तो निश्चित ही 2019 में होने वाले आम चुनाव में बीजेपी के लिये मुश्किलें बढ़ेंगी।

हालांकि, चारों अभी गठबंधन की बात तो कह रहे हैं, लेकिन अधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं कहा गया है। गोरखपुर-फूलुपर के बाद कैराना और नूरपुर उपचुनाव में सपा-बसपा ने साथ मिलकर बीजेपी प्रत्याशियों को हरा दिया था। तभी से महागठबंधन की चर्चा चल रही है। सूत्रों की मानें तो सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद बीजेपी को हराने के लिये महागठबंधन को तैयार हैं, लेकिन पेंच सीटों के बंटवारे पर फंसा है।

Updated on:
30 Jul 2018, 12:37 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Saadatganj Shootout: नौबस्ता में ट्रिपल मर्डर, पिता-पुत्र की मौत, भाई शंभू ने ट्रामा सेंटर में तोड़ा दम

‘PM मोदी के माता-पिता का अपमान करने वालों को शर्म आनी चाहिए’, खरगे के बयान पर भड़के केशव प्रसाद मौर्य; कांग्रेस को लेकर कही ये बात

‘कन्नौज के बाद अब आजमगढ़ की बारी’, ओपी राजभर बोले- अखिलेश यादव, PDA का सत्यानाश अपनी आंखों से देखने के लिए तैयार रहिए

‘अभद्र भाषा कांग्रेस की संस्कृति’, PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी से भड़के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, बोले- राजनीतिक लोगों में मूल्यों की कमी

लखनऊ के मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, श्रद्धालु बनकर आई महिला देवी के गहने लेकर फरार, CCTV में कैद हुई वारदात