लखनऊ

सपा से आया बड़ा बयान, हटो मोदी जी! तुमसे न हो पायेगा, भाजपाइयों में मचा हड़कंप

समाजवादी पार्टी के बड़े नेता ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- ऐसे नहीं बदलेगी दलितों और पिछड़ों की स्थिति
2 min read
• •
Updated: 22 May 2018, 5:18 PM IST
SP MLC Sunil Singh Yadav
सपा से आया बड़ा बयान, हटो मोदी जी! तुमसे न हो पायेगा, भाजपाइयों में मचा हड़कंप

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के एमएलसी सुनील सिंह यादव ने एक बार फिर बीजेपी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दलित हितैषी होने का ढोंग रच रहे हैं। डॉ. भीमराव अंबेडकर उनकी तनिक भी आस्था नहीं हैं। सपा नेता ने कहा कि डीजल-पेट्रोल के रेट बढ़ रहे हैं और मोदी जी कहते हैं कि मेरे बस में कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि हटो मोदी जी! तुमसे न हो पायेगा।

सोमवार को सपा एमएलसी ने ट्वीट करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखे शब्दबाण चलाये। उन्होंने गुजरात की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी के गुजरात में जाति पूछकर दलितों की हत्या की जा रही है और प्रधानमंत्री दलित हितैषी होने का ढोंग रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का नाम बदलने मात्र से दलितों और पिछड़ों की स्थिति नहीं बदलने वाली। बाबा साहेब में अगर तनिक भी आस्था हो तो नागपुर का फरमान छोड़कर बाबा साहेब का संविधान लागू करिये।

जुमलों का ढोल फोड़ने का मन बना चुकी है जनता
इससे पहले भी सपा नेता ने ट्वीट करते हुए कहा था कि मोदीजी, जनता अब आप के जुमलों का ढोल फोड़ने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार के चार साल पूरे होने पर नरेंद्र मोदी-अमित शाह ढोल बजाने की तैयारी में हैं, जबकि उनकी ही पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद मुरली मनोहर जोशी ही पूरी मोदी सरकार को फेल बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदरखाने की आवाज बता रही है कि अब जनता मोदी जी के जुमलों का ढोल फोड़ने का मन बना चुकी है।

हटो मोदी जी! तुमसे न हो पायेगा
डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर तंज कसते हुए सपा एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि हटो मोदी जी! तुमसे न हो पायेगा। उन्होंने कहा कि आज आज पेट्रोल-डीजल के दाम पिछले 16 साल के उच्चतम स्तर पर हैं और मोदी जी कह रहे हैं हमारे हाथ में कुछ नहीं है। भाजपा के इस थोथे विकास को अब जनता भी समझ चुकी है 'हटो मोदीजी! तुमसे न हो पायेगा!

Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप