लखनऊ

मायावती के नक्शेकदम पर योगी, बीजेपी के हर पार्टी कार्यालय में लगेंगी मोदी-योगी की मूर्तियां

बसपा सुप्रीमो की तरह अब भारतीय जनता पार्टी भी प्रदेश कार्यालयों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी की मूर्तियां लगाएगी...
2 min read
• •
Updated: 7 Jun 2018, 2:07 PM IST
statues of narendra modi and yogi adityanath
मायावती के नक्शेकदम पर बीजेपी, यूपी में बीजेपी के हर पार्टी कार्यालय में लगेंगी मोदी-योगी की मूर्तियां

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मायावती के नक्शेकदम पर चल पड़े हैं। बसपा सुप्रीमो की तरह अब भारतीय जनता पार्टी भी प्रदेश कार्यालयों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी की मूर्तियां लगाएगी। सीएम के ओएसडी अभिषेक कौशिक के मुताबिक, मूर्तियों पर आने वाले खर्च का वहन बीजेपी कार्यकर्ता करेंगे। इसमें सरकार एक पैसा भी नहीं लगेगा। पार्टी कार्यालयों में सीएम की मूर्तियां लगाये जाने की खबरों से योगी समर्थकों में खुशी का माहौल है।

बीजेपी कार्यालयों में लगने वाली पीएम-सीएम की मूर्तियों को चित्रकूट के एक कलाकार ने खास तौर से डिजाइन किया है। सूत्रों की मानें तो इन्हें लगाने का काम भी जल्द ही शुरू हो जाएगा। 5 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फाइबर की एक छोटी सी मूर्ति उपहार में दी थी। वहीं मुख्यमंत्री के ओएसडी अभिषेक कौशिक ने योगी के जन्मदिन पर उन्हें उनकी ही मूर्ति ही उपहार में दी, जिसमें वह भगवा कपड़े पहने हुए हैं।

हर दफ्तर में लगेंगी मूर्तियां
मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने के लिये बीजेपी के कई बड़े नेता और मंत्री आये थे। सबको मोदी-योगी की मूर्तियां खासी पसंद आईं। सूत्रों की मानें तो यहीं तय हुआ कि जल्द ही यूपी में बीजेपी के हर दफ्तर में प्रधानमंत्री और नरेंद्र मोदी की मूर्तियां लगेंगी। गौरतलब है कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार बनने के बाद से यूपी के हर जिले में बीजेपी का पार्टी कार्यालय बनाये जाने का फैसला हुआ था। अब तक 76 में 64 जिलों में पार्टी कार्यालय बनाने का काम चल रहा है। सूबे के कुछ जिले ऐसे भी हैं, जहां बीजेपी के चार तक कार्यालय हैं, जैसे- ज़िला कार्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय, महानगर ऑफ़िस।

भाजपा ने किया था मूर्तियां लगाने का विरोध
जीवित नेताओं की मूर्तियां लगवाने का विरोध करती रही भाजपा के मूर्ति प्रेम को लेकर राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गई है। क्योंकि इससे पहले जब बसपा सुप्रीमो मायावती ने दलित नेताओं के साथ अपनी मूर्तियां पार्कों आदि में लगावाई थीं तो बीजेपी ने ही कड़ी आलोचना की थी। फर्क इतना है कि मायावती ने सरकारी खर्चे पर मूर्तियां बनवाई थीं, जबकि बीजेपी पार्टी के खर्चे पर ये मूर्तियां बनवाने जा रही है।

Narendra Modi and
Yogi Adityanath
" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/06/07/bjp1_2917812-m.jpg">
Updated on:
7 Jun 2018, 2:07 PM IST
Published on: