लखनऊ

ओडिशा के स्कूलों में गीता का पाठ पढ़ाना सही, विपक्ष पर जमकर बरसे BJP सांसद दिनेश शर्मा

UP Politics: BJP सांसद दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ओडिशा के स्कूलों में गीता का पाठ पढ़ाना सही है।
less than 1 minute read
Sep 21, 2025
Feature image
ओडिशा के स्कूलों में गीता का पाठ पढ़ाना सही। दिनेश शर्मा, फोटो सोर्स-IANS

UP Politics: PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के तहत देशभर में 'नमो युवा रन' का आयोजन हुआ। रविवार को पूरे उत्तर प्रदेश में भी 'नमो युवा रन' का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने आयोजन को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा।

सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि विपक्ष के कई नेताओं के जन्मदिन पर पार्टी रखी जाती है। यह खबर अक्सर लोगों तक आती रहती है, जबकि PM मोदी के जन्मदिन पर सभी को स्वस्थ रहने को लेकर जागरूक करने के लिए पार्टी की तरफ से विभिन्न आयोजन हो रहे हैं।

विपक्ष पर जातिवाद का आरोप

उन्होंने विपक्ष पर जातिवाद का आरोप लगाया और कहा कि विपक्ष के लोग जनता को गुमराह करने के लिए जातिवाद और अपराधियों को संरक्षण देते हैं। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोगों को H-1B वीजा को लेकर ज्यादा जानकारी लेने की जरूरत है। अमेरिका की सख्ती सिर्फ भारत पर नहीं बल्कि सबके लिए है।

'जनता सब जान रही है, विधानसभा चुनाव में RJD को मिलेगा जवाब'

ओडिशा के स्कूलों में भगवद गीता पाठ के प्रस्ताव पर राज्यसभा सांसद शर्मा ने कहा कि इसको राजनीतिक नजरिए से नहीं देखना चाहिए। बच्चों में नैतिकता का भाव पैदा करने के लिए यह जरूरी है। ओडिशा सरकार का ये एक अच्छा कदम है। बिहार में RJD कार्यकर्ताओं की PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर शर्मा ने कहा कि जैसी करनी होती है, वैसी भरनी भी होती है। जनता सब जान रही है, विधानसभा चुनाव में RJD को जवाब मिल जाएगा।

Updated on:
21 Sept 2025 03:30 pm
Published on:
21 Sept 2025 03:30 pm