लखनऊ

अगर इतनी ही नाराजगी थी तो सांसद पद क्यों नहीं छोड़ा? TMC बागियों पर सपा का बड़ा सवाल

Mamta Banerjee News: TMC में मची राजनीतिक हलचल पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा का बड़ा बयान। बोले- बागी सांसद बीजेपी में नहीं जा रहे हैं, लेकिन उन्होंने 4 मई से पहले अपनी आवाज क्यों नहीं उठाई? पढ़ें पूरी खबर...

2 min read
Jun 13, 2026
TMC Defection Row, Bengal Political Crisis
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा का TMC को लेकर बड़ा बयान | फोटो सोर्स- IANS

West Bengal Politics: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के अंदर चल रही बगावत अब उत्तर प्रदेश की सियासत में भी चर्चा का विषय बन गई है। टीएमसी सांसदों के बागी रुख पर सपा के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर दो मुख्य बातें कही हैं और बागी नेताओं की टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं।

बीजेपी में शामिल नहीं हो रहे बागी नेता

सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने मीडिया से बातचीत में साफ किया कि टीएमसी के बागी सांसदों को लेकर तस्वीर के दो पहलू दिखाई दे रहे हैं। पहला पहलू यह है कि ये बागी नेता बीजेपी का दामन नहीं थाम रहे हैं। इससे यह पता चलता है कि वे अपनी राजनीतिक विचारधारा के साथ कोई समझौता नहीं कर रहे हैं। दूसरा पहलू यह है कि वे एक अलग संरचना या गुट बनाने की दिशा में बढ़ते दिखाई दे रहे हैं, जिसके संवैधानिक पहलुओं की भी जांच की जाएगी।

'हिम्मत है तो पहले इस्तीफा दें, फिर जनता के बीच जाएं'

उन्होंने बागी सांसदों से सवाल करते हुए कहा कि यदि उन्हें तृणमूल कांग्रेस, ममता बनर्जी या अभिषेक बनर्जी से कोई आपत्ति थी, तो उन्होंने यह मुद्दा पहले क्यों नहीं उठाया। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा एक सीधा सा सवाल है तृणमूल कांग्रेस से, ममता बनर्जी जी से, अगर आपके अंदर इतनी हिम्मत और नैतिकता है, तो आप जाकर पहले इस्तीफा दीजिए और फिर जाकर जनता के सामने फेस कीजिए। तब अपने आपको सांसद कहलाईए।

'शिवसेना और एनसीपी की तरह टीएमसी को भी तोड़ने का मॉडल'

उधर, अखिलेश यादव ने भी टीएमसी (TMC) और कांग्रेस के आपस में विलय की खबरों को लेकर सवाल पर कहा है कि इस बात पर मुझे कोई जानकारी नहीं है, मैं इस पर कुछ नहीं कह सकता हूं। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि भले ही मुझे विलय की जानकारी न हो, लेकिन यह जरूर मैं कह सकता हूं कि भारतीय जनता पार्टी आज जो रास्ता अपना रही है, एक दिन उसे भी यही रास्ता फेस करना पड़ेगा।

 बीजेपी पर सरकारी एजेंसियों के दम पर पार्टियां तोड़ने का आरोप

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी जिसे भी तोड़ना चाहेगी, उसे सरकारी संस्थाओं के जरिए डराकर और झूठे मुकदमे लगाकर ही यह काम करेगी। उन्होंने आगे कहा कि लेकिन अब देश की जनता पूरी तरह तैयार बैठी है। आने वाले समय में, खासकर उत्तर प्रदेश के लोग इन्हें करारा जवाब देंगे और जो लोग जहां से आए हैं, उन्हें वहीं वापस बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा।

Updated on:
13 Jun 2026 01:35 pm
Published on:
13 Jun 2026 11:41 am