लखनऊ

Unnao Case : भाजपा विधायक समेत 25 के खिलाफ हत्या का केस दर्ज, ट्रक ड्राइवर की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

- Unnao Rape Victim सड़क हादसे में हुई थी जख्मी- KGMU में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर पीड़िता और वकील- DGP OP Singh के बाद सीबीआई टीम पीड़िता से मिली - भाजपा विधायक समेत 25 के खिलाफ दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

3 min read
Jul 29, 2019
Unnao Case : भाजपा विधायक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज, ट्रक ड्राइवर की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

लखनऊ. उन्नाव रेप पीड़िता एक्सीडेंट मामले में भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर समेत 25 के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता के चाचा ने विधायक कुलदीप सेंगर, उनके भाई मनोज सेंगर और रिंकू सहित 25 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। डीजीपी ओपी सिंह (DGP OP Singh) के अलावा सीबीआइ (CBI) की टीम ने भी ट्रामा सेेंटर में पहुंचकर पीड़िता का हाल जाना। गौरतलब है कि रविवार को उन्नाव जिले की माखी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (BJP MLA Kuldeep Sengar) पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता और उसका परिवार रायबरेली में सड़क हादसे का शिकार हो गया था। एनएच 32 पर अटोरा गांव के पास उनकी कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हुई। इसमें पीड़िता की मौसी और चाची की मौत हो गई। राजधानी के किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज (KGMU) में पीड़िता और उनके वकील का इलाज चल रहा है। इस वक्त दोनों लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। डॉक्टरों का कहना है कि पीड़िता की कई हड्डियां टूटी हैं और सिर में भी चोट है। राज्य सरकार (UP Government) ने कहा कि वह दोनों के इलाज का खर्च राज्य सरकार उठाएगी। ट्रक ड्राइवर, मालिक और क्लीनर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में ट्रक ड्राइवर और आरोपित भाजपा विधायक (Kuldeep Sengar) का कनेक्शन तलाशा जा रहा है। गौरतलब है कि दुष्कर्म के मामले (Unnao Rape Case) में भारतीय जनता पार्टी के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मुख्य आरोपी हैं। इन दिनों वह सीतापुर जेल में बंद हैं।

लखनऊ जोन के एडीजी राजीव कृष्णा (ADG Rajeev Krishna) ने बताया कि ड्राइवर ने बताया है कि तेज बारिश के चलते विजिबिलिटी कम थी। सड़क पर डिवाइडर न होने के कारण दोनों गाड़ियां आमने-सामने आ रही थीं, जिसके चलते टक्कर हो गई। गाड़ी के नंबर प्लेट को छुपाने के मामले पर ट्रक के मालिक का कहना है कि ट्रक को फाइनेंस कराया गया था और इसके पैसे उसने नहीं दिए थे, ऐसे में फाइनेंसर इसे न पकड़ सके इसलिए गाड़ी का नंबर छुपाया गया था। एडीजी ने कहा कि ट्रक के ड्राइवर और मालिक का नंबर ले लिया गया है कॉल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पूरी घटना को रिक्रिएट कर रहे हैं। ट्रक और कार की फोरेंसिक जांच (Forensic Investigation) की जाएगी।

एडीजी (ADG Rajeev Krishna) ने बताया कि पीड़िता के चाचा महेश कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। उन्होंने सीबीआई जांच कराने की मांग की है। इसे लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। इसके आधार पर केस जांच एजेंसी (CBI) को ट्रांसफर कर दिया जाएगा। ट्रक ड्राइवर, क्लीनर और उसके मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उनके कॉल रिकॉर्ड (Mobile Call Record) से कुलदीप सिंह सेंगर या उसके करीबियों से लिंक तलाशे जा रहे हैं। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम (Forensic Investigation) भी भेजी गई। कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हुई थी।

पीड़िता के गनर की सफाई
डीजीपी ओपी सिंह (DGP OP Singh) ने कहा है कि पीड़ित परिवार की सिक्योरिटी में किसी तरह की कोई कमी नहीं थी। पीड़िता की सुरक्षा में तैनात गनर सुरेश कुमार (Gaurd Suresh Kumar) का कहना है कि पीड़िता और उनकी चाची ने कहा था कोई दिक्कत नहीं है। हम रायबरेली जा रहे हैं। पांच लोग हैं। निश्चिन्त रहिए और शाम तक वापस आ जाएंगे। गाड़ी में जगह भी नहीं है। यह बात कहकर पीड़ित परिवार रायबरेली रवाना हुआ था।

परिवार के विधायक पर गंभीर आरोप, सीबीआई जांच की मांग
पीड़िता के परिजनों का कहना है कि भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (BJP MLA Kuldeep Sengar) के इशारे पर ही इस हादसे को अंजाम दिया गया है। दुष्कर्म पीड़िता की चचेरी बहन ने आरोप लगाया है कि बीजेपी विधायक (BJP MLA) के समर्थक लगातार सुलह-समझौता करने की धमकी दे रहे हैं। बीते दिनों चाची को जान से मारने की धमकी दी गई थी। परिजनों ने हादसे को मुख्य मामले के साथ जोड़कर सीबीआई जांच (CBI Investigation) की मांग की है। हालांकि, इस मामले में अभी तक विधायक और उनके परिजनों की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Updated on:
30 Jul 2019 11:19 am
Published on:
29 Jul 2019 05:38 pm
Also Read
View All