लखनऊ

UP New BJP Team : यूपी बीजेपी ने किया नई टीम का ऐलान, 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्रियों के नाम शामिल

UP BJP New Team Announced : उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मिशन 2027 के लिए अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को साधते हुए इस कार्यकारिणी में 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री और 46 मंत्रियों को शामिल किया गया है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
2 min read
Jun 25, 2026
UP BJP NEW TEAM
UP BJP NEW TEAM : यूपी भाजपा ने घोषित की नई टीम, PC- Patrika

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में बड़े सांगठनिक बदलाव किए गए हैं। यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने के साथ-साथ आधी आबादी को भी विशेष प्रतिनिधित्व दिया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर तैयार की गई इस नई कार्यकारिणी में कुल 19 नेताओं को उपाध्यक्ष और 8 नेताओं को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा जमीनी स्तर पर मोर्चा संभालने के लिए 46 नेताओं को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है, जिसमें क्षेत्रीय और मोर्चा प्रभारी भी शामिल हैं।

इस नई टीम में वरिष्ठता और सांगठनिक अनुभव का खास ख्याल रखा गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने वाले 19 दिग्गजों में सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, रमेश सिंह, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह और नीरज सिंह शामिल हैं। महिला प्रतिनिधित्व को मजबूती देने के लिए इस सूची में प्रियंका रावत, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल और डॉ. कृतिका अग्रवाल जैसे प्रमुख चेहरों को भी शामिल किया गया है। वहीं, संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 8 प्रदेश महामंत्रियों में रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को शामिल किया गया है, जो पूरे प्रदेश में सांगठनिक गतिविधियों को गति देंगे।

जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को लामबंद करने और सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए 46 मंत्रियों की फौज उतारी गई है, जिसमें विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, अंकुर शर्मा और अनिल यादव जैसे जुझारू चेहरे शामिल हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पंकज चौधरी की इस टीम को सोशल इंजीनियरिंग (ब्राह्मण, ठाकुर, जाट, ओबीसी और दलित समीकरण) को ध्यान में रखकर बेहद बारीकी से बुना गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी इसी नई और ऊर्जावान टीम के भरोसे 2027 के चुनावी समर में विपक्षी गठबंधन को मात देने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।

देखें लिस्ट...

उपाध्यक्ष

क्रमनामपद
1सुरेश राणाउपाध्यक्ष
2सत्यपाल सैनीउपाध्यक्ष
3ब्रज बहादुरउपाध्यक्ष
4डा. धर्मेंद्र सिंहउपाध्यक्ष
5मोहित बेनीवालउपाध्यक्ष
6देवेश कोरीउपाध्यक्ष
7प्रियंका रावतउपाध्यक्ष
8दुर्विजय शाक्यउपाध्यक्ष
9रमेश सिंहउपाध्यक्ष
10नीरज सिंहउपाध्यक्ष
11अर्चना मिश्राउपाध्यक्ष
12पूजा पालउपाध्यक्ष
13शंकर गिरीउपाध्यक्ष
14कामेश्वर सिंहउपाध्यक्ष
15डॉ. कृतिका अग्रवालउपाध्यक्ष
16सुरेश मौर्यउपाध्यक्ष
17राजेश यादवउपाध्यक्ष
18कृष्ण बिहारी रायउपाध्यक्ष
19आलोक गुप्ताउपाध्यक्ष

महामंत्री

क्रमनामपद
1रामप्रताप सिंह चौहानमहामंत्री
2गीता शाक्यमहामंत्री
3अभिजात मिश्रामहामंत्री
4उपेंद्र रावतमहामंत्री
5संजय रायमहामंत्री
6शंकर लोधीमहामंत्री
7दिलीप पटेलमहामंत्री
8राजेश चौधरीमहामंत्री

मंत्री

क्रमनामपद
1विजय शिवहरेमंत्री
2बसंत त्यागीमंत्री
3शिवभूषण सिंहमंत्री
4सहजानंद रायमंत्री
5अंकुर शर्मामंत्री
6अनिल यादवमंत्री
7अवधेश श्रीवास्तवमंत्री
8विजय राजमरमंत्री
9प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मीमंत्री
10किरण लोधी निषादमंत्री
11राकेश बिंदमंत्री
12संचित्ता सिंह चौहान (लुनिया)मंत्री
13रजनी पांडेयमंत्री
14राहुल वाल्मीकिमंत्री
15महाध्या नागरमंत्री
16दीपमाला संतोषीमंत्री
17सुहासिनी जायसवालमंत्री
18यतेन्द्र शर्मामंत्री
19आकांक्षा सोनकरमंत्री

क्षेत्रीय अध्यक्ष

क्रमक्षेत्रनामपद
1पश्चिमनवाब सिंह नागरक्षेत्रीय अध्यक्ष
2ब्रजपूरन लाल लोधीक्षेत्रीय अध्यक्ष
3कानपुरराम किशोर साहूक्षेत्रीय अध्यक्ष
4अवधअवधेश द्विवेदीक्षेत्रीय अध्यक्ष
5काशीअशोक चौरसियाक्षेत्रीय अध्यक्ष
6गोरखपुरविनोद रायक्षेत्रीय अध्यक्ष

कार्यालय मंत्री

क्रमनामपद
1भारत दीक्षितकार्यालय मंत्री
2अतुल अवस्थीकार्यालय सह-मंत्री
3लक्ष्मण सिंहकार्यालय सह-मंत्री

मीडिया एवं प्रवक्ता

क्रमनामपद
1दिनेश प्रताप सिंहमुख्य प्रवक्ता
2मनोज दीक्षितप्रदेश मीडिया संयोजक
3हिमांशु राज पंडितप्रदेश सोशल मीडिया संयोजक

मोर्चा अध्यक्ष

क्रममोर्चानामपद
1युवा मोर्चारोहित मिश्राप्रदेश अध्यक्ष
2पिछड़ा मोर्चाप्रकाश पालप्रदेश अध्यक्ष
3किसान मोर्चादेवेंद्र सिंहप्रदेश अध्यक्ष
4अनुसूचित मोर्चाअशोक रावतप्रदेश अध्यक्ष
5महिला मोर्चासरोज कुरैवाहप्रदेश अध्यक्ष
6अनुसूचित जनजाति मोर्चाविद्याभूषण गोंडप्रदेश अध्यक्ष