लखनऊ

UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी करने के तरीके में बदलाव, अब नए तरीके से छात्र देख सकेंगे रिजल्ट

UP Board Result 2022 यूपी बोर्ड परिणाम 2022 की नजीजों के लिए तारीख और समय की घोषणा जल्द दी जाएगी। आने वाले दिनों में यूपी बोर्ड (UP Board) के परिणाम घोषित किए जाने हैं जिससे पहले माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों परीक्षा परिणाम की तारीखों की घोषित की जाएंगी। बोर्ड परीक्षा में जो छात्र कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उपस्थित रहे हैं व परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से परिणाम(UP Board Result) देख सकेंगे।

2 min read
May 22, 2022
bord2.jpg

UP Board Result 2022. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद(UPMSP) द्वारा जल्द ही कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया जाएगा। यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार करीब 47 लाख छात्र- छात्राएं शामिल हुए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद(UPMSP) के अधिकारियों के अनुसार, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम(UP Board) जून 2022 के पहले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे। इस बार बारहवीं के छात्रों के परिणाम जारी करने के तरीके में बदलाव किया जा रहा है। रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट के साथ साथ छात्र व छात्राओं के मेल(Mail) पर भी भेजे जाएंगे। जिसके चलते छात्र आसानी से अपने मेल पर भी बोर्ड का रिजल्ट देख सकेंगे।

जल्द घोषित होंगे परिणाम

UP Board Result 2022 यूपी बोर्ड परिणाम 2022 की घोषणा की तारीख और समय जल्द ही बोर्ड(UP Board) के अधिकारियों द्वारा घोषित की जाएंगी। जो छात्र कक्षा 10 और 12 यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं। वह आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से परिणाम(UP Board Result) की जांच कर सकेंगे।

UP Board Result 2022 में मिलेंगे बोनस नंबर

यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परिणाम में इस बार छात्रों को बोनस अंक मिलेंगे। कोरोना महामारी के दौरान 30% सिलेबस हटाने की बात कही गई थी। इस परीक्षा में हटाएं गए सिलेबस से प्रश्न पूछे गए। जिसकी वजह से छात्रों को 44 अंक तक बोनस अंक मिलेंगे।

यूपी बोर्ड में अच्छी लिखावट के लिए भी अंक

यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परिणाम में इस बार छात्रों के अंकों में बढ़ोतरी की जाएगी। इस बार अच्छी लिखावट के लिए भी छात्रों को 1 अंक दिए जाएंगे। जिन छात्रों की अच्छी और सुन्दर हैंडराइटिंग है उनको 1 अंक अतिरिक्त दिए गए हैं। यह निर्देश इस बार माध्यमिक बोर्ड की तरफ से लिया गया है।

Updated on:
22 May 2022 11:13 am
Published on:
22 May 2022 11:08 am