1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा और 12वीं कक्षा का रिजल्ट इस दिन आएगा जानें

UP Board Result 2022 यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 का इंतजार परीक्षार्थी बेसब्री से कर रहे हैं। कॉपियां बेहद तेज गति से 23 अप्रैल से चेक की जा रही हैं। 7 मई को यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की कापियां चेक हो जाएंगी। इसके साथ ही रिजल्ट तैयार करने का काम भी तेजी से चल रहा है। स्कूलों से सभी प्रैक्टिकल परीक्षाओं के अंक मांगे गए हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
UP Board Intermediate Practical Exams From 20th April Schedule

UP Board Intermediate Practical Exams From 20th April Schedule

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 का इंतजार परीक्षार्थी बेसब्री से कर रहे हैं। कॉपियां बेहद तेज गति से 23 अप्रैल से चेक की जा रही हैं। 7 मई को यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की कापियां चेक हो जाएंगी। बताया जा रहा है कि, यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जून के दूसरे सप्ताह में घोषित किया जाएगा। प्रस्ताव बनाकर यूपी सरकार को भेज दिया गया है। इस वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च 2022 से 13 अप्रैल 2022 के बीच आयोजित की गई थी। वैसे अभी तक बोर्ड ने यह खुलासा नहीं किया है कि, किस दिन रिजल्ट आएगा। प्रदेश के 271 केंद्रों पर कॉपियां चेक करने का काम अब अपने अंतिम दौर में चल रहा है। इसके साथ ही रिजल्ट तैयार करने का काम भी तेजी से चल रहा है। स्कूलों से सभी प्रैक्टिकल परीक्षाओं के अंक मांगे गए हैं।

कुल 51,92,689 छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन

यूपी बोर्ड 2022 में दसवीं कक्षा और बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए 51,92,689 छात्र-छात्राओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से 47,75,749 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इसमें जिसमें 10वीं कक्षा के 27,81,654 छात्र-छात्राएं और 12वीं कक्षा के 24,11,035 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में एक बड़ा बैंक बंद, जमाकर्ता परेशान कैसे मिलेगा जमा धन

साइट‌ पर देखें रिजल्ट

यूपी बोर्ड सचिव ने प्रैक्टिकल परीक्षा नहीं दे पाने वाले छात्रों की लिस्ट मांगी है। रिजल्ट जारी होने के बाद आप उसे बोर्ड की आधिकारिक साइट‌ upmsp.edu.in पर जाकर देख सकते हैं। प्रदेशभर में निर्धारित 8373 केंद्रों पर 51,92,689 छात्र-छात्राओं ने परीक्षाएं दी।

यह भी पढ़ें :यूपी सरकार किसानों से खरीदेगी गाय का गोबर, रेट जानेंगे तो चौंक जाएंगे