यूपी सरकार जल्द ही गाय का गोबर खरीदने की योजना को मूर्त रुप देने जा रही है। सरकार गाय का गोबर 1.50 रुपए प्रति किलो की दर खरीदेगी। इस गोबर से सरकार सीएनजी बनाने का काम जल्द शुरू करेगी। यह योजना जहां किसानों की आमदनी दोगुनी करने मेंं सहायक होगी वहीं आवारा पशुओं की समस्या पर भी काफी हद तक नियंत्रण होगा। इस परियोजना के लिए मॉडल के रूप में बरेली जिले को चुना गया है। सफल होने पर इसे पूरे प्रदेश में शुरू किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने ऐलान किया कि, राज्य में गाय के गोबर से सीएनजी बनाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। सीएनजी बनाने के लिए किसानों से 1.50 रुपए प्रति किलो की दर से गाय का गोबर खरीदा जाएगा।