लखनऊ

यूपी में कहीं गिरेगी बिजली तो कहीं ओलों की मार, अगले 2 दिनों तक आंधी-बारिश का साया, जानें अपने शहर का हाल

UP Weather: यूपी में बदला मौसम का मिजाज। आज से शुरू होगा आंधी-बारिश का दौर। जानें किन जिलों में गिरेंगे ओले और कहां चलेगी तेज आंधी।
2 min read
Apr 07, 2026
UP weather update today thunderstorm alert, यूपी मौसम अपडेट आंधी बारिश की चेतावनी
UP Weather Situation Today | (फोटो सोर्स- patrika.com)

UP Weather: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम पलटी मारने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से यूपी के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने और बारिश होने की संभावना हैं। कैस्पियन सागर से उठे पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले 48 घंटों में मौसम पूरी तरह बदल सकता है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मंगलवार शाम से ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में मौसम बिगड़ सकता है। विशेष रूप से अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हाथरस और जालौन जैसे इलाकों में बिजली चमकने के साथ ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि यह असर धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में फैलेगा और 9 अप्रैल तक जारी रह सकता है। इस दौरान लोगों को गर्मी से तो राहत मिलेगी, लेकिन आंधी-तूफान परेशानी खड़ी कर सकता है।

तापमान में आएगी भारी गिरावट

पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी अब अचानक कम होने वाली है। अनुमान है कि 8 अप्रैल को तापमान में 6 से 8 डिग्री तक की कमी आएगी। यानी जो धूप अभी चुभ रही है, वह बारिश होने से काफी सही हो जाएगी। हालांकि, यह राहत अस्थायी है क्योंकि बाद में पारा फिर से चढ़ना शुरू हो जाएगा।

60 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी

प्रदेश के कई हिस्सों में हवा की रफ्तार काफी तेज रहने वाली है। अलीगढ़, आगरा और इटावा जैसे जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है। वहीं, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, कानपुर और लखनऊ जैसे शहरों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली कड़कने की संभावना है।

इन जिलों में गिर सकते हैं ओले

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ जिलों में ओले गिर सकते हैं, जिससे फसलों को नुकसान होने की संभावना है। इसमें मुख्य रूप से अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और जालौन जैसे इलाके शामिल हैं।

उरई में रही सबसे ज्यादा गर्मी

मौसम बदलने से पहले सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में अच्छी खासी गर्मी दर्ज की गई। जालौन का उरई जिला 37.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं प्रयागराज और वाराणसी में भी पारा 35-36 डिग्री के आसपास रहा।

Updated on:
07 Apr 2026 12:03 pm
Published on:
07 Apr 2026 12:03 pm
Also Read
View All
‘बांझ कहना गंभीर अपराध नहीं!’ इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, पति और ससुराल वालों पर दर्ज केस रद्द

UP Police President Medal 2026: शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार समेत यूपी पुलिस के इन वीरों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, स्वतंत्रता दिवस पर होगा सम्मान

‘शिक्षकों की कमी से भड़के छात्र!’ सड़कों पर उतरे बच्चे, जाम में फंसे मंत्रीजी ने सुनी समस्या

Mayawati News: 2007 का फॉर्मूला फिर दोहराएंगी मायावती? दलित वोट के साथ ब्राह्मणों पर नजर, बसपा ने 2027 के लिए साफ किया अपना प्लान

‘4200 करोड़ के प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार!’ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे मामला हाईकोर्ट पहुंचा, केंद्र-यूपी सरकार से जवाब तलब