लखनऊ

मां के लिए तो नहीं लेकिन किसके लिए रो पड़े मुख्यमंत्री योगी, बोलने को नहीं मिले शब्द

Yogi Emotional: मुख्यमंत्री इन दिनों उत्तराखंड दौरे पर हैं। योगी आदित्यनाथ ने वर्षों बाद अपनी मां से मिलकर हाल जाना। लेकिन गृह जनपद दौरे में मुख्ययमंत्री एक शख्स को याद करके रो भी दिए।
2 min read
• •
Updated: 4 May 2022, 5:46 PM IST
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath got Emotional For his Guru in UK
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath got Emotional For his Guru in UK

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ तकरीबन वर्षों बाद अपने पैतृक घर पंचूर गांव पहुंचे। उत्तराखंड के पौड़ी जनपद में यमकेश्वर स्थित पंचूर में योगी के पहुंचते ही पूरा गांव मानो झूम उठा। भले ही योगी आदित्यनाथ ने सन्यास लेकर सांसारिक रिश्तों का त्याग और मोह-माया से ऊपर उठने का भाव हो। लेकिन जन्मदात्री मां के रिश्ते से तो संन्यासी तक पूरी तरह विमुख नहीं हो पाते। ये तो हमने देख ही लिया। गांव के दौरे में मुख्यमंत्री खुशी से अपनी मां से मिले। लेकिन इस दौरान योगी आदित्यनाथ को एक शख्स ने रुला दिया। हाल ये हुआ कि आंखों से आंसू और बोलने के शब्द नहीं मिले। ये समर्पण भाव योगी का अपनी गुरु के लिए था।

उत्तराखंड दौरे में अपने पूज्य महंत अवैद्यनाथ महाराज की मूर्ति का लोकार्पण किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'आज पूज्य महंत अवैद्यनाथ महाराज जी की मूर्ति की यहां पर स्थापना का कार्यक्रम संपन्न हुआ है। मेरे लिए ये व्यक्तिगत तौर पर गौरव की बात है कि मैं अपने पूज्य गुरु को उनकी जन्मभूमि पर सम्मान दे पा रहा हूं...।' ये कहते हुए योगी का गला रुंध गया। आंखों से आंसू बहने लगे। आंसुओं से बोझिल पलके बार-बार झपक रही थीं। गले से आवाज नहीं निकल रही थी। जैसे-तैसे मुख्यमंत्री योगी ने खुद को संभाला।

मां के लिए नहीं पर गुरु के लिए रोए योगी

योगी आदित्यनाथ कई वर्षों बाद अपने पैतृक गांव पहुंचकर, मां से मिलकर भी उस तरह भावुक नहीं हुए जैसा गुरु का जिक्र करते हुए भावुक हुए। भरी भीड़ में भी वह खुद को नियंत्रण नहीं कर सके। गुरु अवैद्यनाथ को याद करते हुए गला रुंध गया। हाल ये हुआ कि आंखे बरसने लगी। बोलने को शब्द कम पड़ गए। एक सन्यासी ने गुरु शिष्य के रिश्ते को कुछ ऐसे बयां किया।

अपने गुरु अवैद्यनाथ की प्रतिमा का किया अनावरण
योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड में अपने गृह जिले पौड़ी गढ़वाल में थे। उनकी तरह उनके गुरु अवैद्यनाथ भी पौड़ी गढ़वाल के ही थे। योगी वहां गोरक्षपीठ के बनाए डिग्री कॉलेज पहुंचे और वहां अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा के अनावरण के बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों के समूह को संबोधित किया। गुरु शिष्य की बातों को बयां करते हुए भावुक हो गए।

मां से मिलने के बाद कुछ व्यक्त किए भाव

योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां से मिलने के बाध उस भाव को ट्विटर में आम जनता के सामने व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट में सिर्फ 'मां' शब्द लिखकर मानो उन्होंने अपनी समस्त भावनाओं को उड़ेल दिया। अपने बैरागी पुत्र को देखकर बुजुर्ग मां का चेहरा दमक उठा था। योगी ने मां से पूछा पहचाना कि नहीं। साथ ही माला भी पहनाया।

Updated on:
4 May 2022, 5:46 PM IST
Published on: