लखनऊ

UP Board Result 2022: दसवीं-बारहवीं के रिजल्ट में क्यों हो रही देरी, जानिए बड़ी वजह

UP Board 10th 12th Result 2022: यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट का छात्रों को बेसब्री से इंतजार है। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा परिणाम की कोई सूचना भी नहीं जारी की गई है। हालांकि ये संकेत दिए गए हैं कि जून के पहले सप्ताह में रिजल्ट आ सकता है।
2 min read
• •
Updated: 20 May 2022, 12:04 PM IST
When UP Board 10th - 12th Result 2022 Announce and how to check
When UP Board 10th - 12th Result 2022 Announce and how to check

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट की तारीख अब तक तय नहीं हुई है। न ही अभी विभाग की ओर से अभी तक कोई सूचना जारी नहीं हुई। हालांकि विभाग ने संकेत दिए है जूव के पहले सप्ताह तक परिणाम घोषित हो सकता है। दरअसल, परीक्षा खत्म होने के बाद यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों को रिजल्‍ट का इंतजार है। लेकिन कुछ कारणों से छात्रों का इंतजार अब बढ़ता ही जा रहा है।

इसलिए परिणाम जारी होने में हो रही देरी

बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार यूपी बोर्ड का परिणाम जारी करने में इसलिए देरी हो रही है, क्‍योंकि इंटरमीडिएट के ऐसे करीब डेढ़ लाख छात्र किसी वजह से प्रैक्‍ट‍िकल परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे। ऐसे में बोर्ड ने इन छात्रों को प्रैक्‍ट‍िकल परीक्षा देने का एक और मौका दे रहा है। प्रैक्टिल हो जाने के बाद छात्रों के अंकों के मिलने के बाद परिणाम तैयार हो पाएगा।

डेढ़ लाख छात्रों के लिए शुरू हुआ प्रैक्टिकल

इंटरमीडिएट प्रैक्‍ट‍िकल परीक्षा के मिले अंकों को लिखित परीक्षा के अंकों के साथ जोड़ा जाएगा। रिजल्ट बनाने के बाद तारीख तय की जाएगी। डेढ़ लाख यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए 17 मई 2022 से प्रैक्‍ट‍िकल परीक्षा शुरू की गई थी। यह प्रैक्टिकल परीक्षा आज यानि 20 मई 2022 को समाप्‍त हो गई। अब बारहवीं के छात्रों का रिजल्ट तैयार करने के काम शुरू होगा।

ऐसे देख पाएंगे अपना रिजल्ट
सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं। होम पेज पर रिजल्‍ट के लिए दिये गए लिंक UP Board Intermediate, Examination – 2022 Results, UP Board High School Examination – 2022 Results के लिंक पर क्लिक करें। अब नए पेज पर विवरण दर्ज करें जैसे कि अपना रोल नंबर और जन्मतिथि आदि और सबमिट करें। अब आपका परिणाम आपके सामने खुलकर आ जाएगा।


इन वेबसाइट पर जारी होगा

upresults.nic.in

upmsp.edu.in
results.upmsp.edu.in

Updated on:
20 May 2022, 12:04 PM IST
Published on: