उत्तर प्रदेश में भी स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कैलेंडर जारी कर दिया है। इस साल ग्रीष्मकालीन अवकाश 41 दिन का होगा। राज्य के जूनियर विंग समेत कई स्कूल ने गर्मियों की छुट्टियां कर दी हैं। वहीं, शिक्षा विभाग शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार इस साल ग्रीष्मावकाश 21 मई से 30 जून तक रहेगा। मतलब, गर्मियों की छुट्टियां 21 मई से शुरू हो जा रही हैं। शिक्षा विभाग शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार इस साल ग्रीष्मावकाश 21 मई से 30 जून तक रहेगा। पूरे 41 दिन सारे स्कूल बंद रहेंगे। 30 जून 2022 तक स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। एक जुलाई से स्कूल नए सत्र के लिए खोले जाएंगे।