लखनऊ

कौन हैं CM योगी के सलाहकार अवनीश अवस्थी; अखिलेश यादव ने इस वजह से किया जिक्र; अब ब्राह्मणों के सम्मान पर आई लड़ाई!

Akhilesh Yadav VS Awanish Awasthi: जानिए, कौन हैं CM योगी के सलाहकार अवनीश अवस्थी? अखिलेश यादव ने क्यों किया उनका जिक्र? पूरा मामला क्या है?
2 min read
Sep 06, 2025
uttar pradesh politics
अखिलेश यादव और सीएम योगी के सलाहकार अवनीश अवस्थी के बीच क्या है विवाद। फोटो सोर्स- पत्रिका

Akhilesh Yadav VS Awanish Awasthi: समाजवादी पार्टी प्रमुख और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने 2018 में अपनी छवि धूमिल करने वाले "नल चोरी" विवाद पर खुलकर बात की।

क्यों किया अवनीश अवस्थी का अखिलेश यादव ने जिक्र

उन्होंने इस घटना के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी और पूर्व IAS अधिकारी अवनीश अवस्थी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, " सरकार और सरकार चलाने वाले अधिकारियों को ये बात पता होनी चाहिए,हम इसे भूलने वाले नहीं हैं। मेरी छवि खराब करने के लिए पूर्व IAS अधिकारी अवनीश अवस्थी ने नल चोरी की कहानी फैलाई। मैं उसे कभी माफ नहीं करूंगा, मैं उसे कभी नहीं भूलूंगा।"

उन्होंने कहा, " एक और अधिकारी OSD कौशिक था जो भाग गया। ये बात हम लोग भूलने वाले नहीं हैं सरकार चलाने वाले भी जान लें।"

कौन हैं पूर्व IAS अवनीश अवस्थी

1987 बैच के यूपी कैडर के पूर्व IAS अवनीश अवस्थीअधिकारी रहे हैं। 31 अगस्त 2022 को उनका रिटायरमेंट हुआ था। वह गृह और सूचना विभाग के प्रमुख पदों पर योगी आदित्यनाथ के पहले कार्यकाल में रहे थे। योगी सरकार में सबसे ताकतवर IAS अधिकारियों में उनकी गिनती होती थी। सबसे भरोसेमंद अधिकारी उन्हें मुख्यमंत्री का माना जाता है। योगी सरकार ने उन्हें मुख्यमंत्री का प्रशासनिक सलाहकार रिटायरमेंट के बाद नियुक्त किया गया। तभी से वह इस पद पर हैं।

अब ब्राह्मणों के सम्मान पर आई लड़ाई?

बता दें कि अवनीश अवस्थी को लेकर दिए गए अखिलेश यादव के बयान की जमकर आलोचना भी हो रही है। इससे ब्राह्मण समाज खासा नाराज दिखाई दे रहा है। बीजेपी नेता और राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक सुनील भराला का कहना है कि अखिलेश यादव का बयान केवल अवनीश अवस्थी पर सीधा हमला नहीं है। उन्होंने कहा कि ये रे ब्राह्मण समाज पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसका जवाब पूरा समाज एकजुट होकर देगा।