महासमुंद

CG Elephants: खत्म नहीं हुआ है हाथियों का आतंक! इस जिले के 17 गांवों में अलर्ट जारी, रहें सावधान

CG Elephants: कोड़ार के पास एक दंतैल विचरण कर रहा है। वन विभाग ने 17 गांवों को अलर्ट करने के लिए मुनादी कराई है। लोगों को अलसुबह व शाम को जंगल की तरफ नहीं आने की अपील की है।
2 min read
हाथी (photo-patrika)
हाथी (photo-patrika)

CG Elephants: कोड़ार के पास एक दंतैल विचरण कर रहा है। वन विभाग ने 17 गांवों को अलर्ट करने के लिए मुनादी कराई है। लोगों को अलसुबह व शाम को जंगल की तरफ नहीं आने की अपील की है।

हाथी कोडार से एनएच-53 पार कर बिरबिरा गांव की ओर बढ़ सकता है। मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग हाथी की मॉनिटरिंग कर रहा है। हाथी फिंगेश्वर रेंज से आया है। वन मंडल ने ग्राम कोडार, कुहरी, कौंआझर, पिरदा, बिरबिरा, बांसकुड़ा, मालीडीह, गुड़रूडीह, परसाडीह, लहंगर, मोहकम, खड़सा, फुसेराडीह, अचानकपुर, खिरसाली, बंदौरा, केशलडीह, सुकुलबाय, नांदबारू आदि गांवों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

शनिवार को 6 बजे हाथी कोडार बांध के पास था। रात को हाथी ग्राम गौरखेड़ा की बस्ती में विचरण करते हुए देखा गया। ग्रामीणों ने वन मंडल को सूचना दी। गौरखेड़ा के खेत से निकलकर वन विकास निगम कक्ष क्रमांक 60, 61, 58, 59 में विचरण कर रहा था। इसके बाद हाथी सोरिद के आस-पास देखा गया। लोगों को रात में एनएच-53 पर सावधानी से वाहन चलाने के निर्देश दिए गए हैं। वन परिक्षेत्र अधिकारी सियाराम कर्मकार ने बताया कि हाथी की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। हाथी एनएच-53 पार कर सकता है। इसलिए सावधानी से वाहन चलाना चाहिए।

हाथी के विचरण ने किसानों की बढ़ा चिंता

हाथी के विचरण से किसानों की चिंता बढ़ गई है। एक तरफ धान की फसल तैयार होने को है और हाथी के आने से फसलों को नुकसान हो सकता है। पिछले दिनों हाथी के विचरण से कई किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी। कम अवधि की फसल तैयार होने को है। वहीं कई किसान फसलों को देखने के लिए अपने खेत भी अलसुबह जाते हैं। 10 अक्टूबर को हाथी फिंगेश्वर रेंज से निकलकर महासमुंद जिला में प्रवेश किया। ग्राम जीवतरा और घनसुली के बीच नहर नाली को पार कर कक्ष क्रमांक-79, 60 व 61 में भी देखा गया। जिसके बाद वन मंडल ने गांवों में मुनादी कराई।

Updated on:
12 Oct 2025 04:26 pm
Published on:
12 Oct 2025 04:26 pm