महासमुंद

Crime News: ओडिशा से तस्करी कर ला रहे थे गांजा, सीट के नीचे छिपा 47 किलो माल बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

Crime News: महासमुंद जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोमाखान पुलिस ने 47 किलो गांजा बरामद किया है। वहीं इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

2 min read
5 तस्कर गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)
5 तस्कर गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Crime News: महासमुंद जिले की कोमाखान पुलिस ने 23 लाख 65 हजार रुपए कीमत का 47 किलो गांजा जब्त किया है। तस्कर वाहन की सीट के नीचे गांजा छिपाकर ओडिशा के कालाहांडी से मुंगेली में खपाने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने इस मामले में बलांगीर (ओडिशा) के 4 तस्करों और मुंगेली के 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है।

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा गांजा तस्करी के खिलाफ एंड-टू-एंड एवं फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन, सोर्स और डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिले में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

सूचना पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक (CG 04 QS 4806) में चार लोग ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर नाकेबंदी की गई। कुछ ही देर में संदिग्ध ट्रक खरियार रोड (ओडिशा) की ओर से आता दिखा, जिसे रोककर पूछताछ की गई। ट्रक चालक ने अपना नाम मोहम्मद मिराज (25), निवासी वार्ड-13 देवनपाड़ा, टिटलागढ़, जिला बलांगीर (ओडिशा) बताया। चालक के पास बैठे दो विधि से संघर्षरत बालक और केबिन में मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने अपना नाम रोहित पोंड (21), निवासी वार्ड-7 जगन्नाथपाड़ा, टिटलागढ़ बताया।

जांच में कुल 47.300 किलोग्राम गांजा बरामद

जांच के दौरान वाहन की सीट के नीचे से कुल 47.300 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 23,65,000 रुपए आंकी गई है। पूछताछ में पता चला कि गांजे की खेप मुंगेली निवासी दीपक साहू को डिलीवर की जानी थी। इसके आधार पर पुलिस ने दीपक साहू को भी गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।

2026 में अब तक की कार्रवाई

जनवरी से अप्रैल 2026 तक 74 प्रकरणों में कुल 5685.008 किलोग्राम (56 क्विंटल 85 किलो) गांजा जब्त किया गया है। इस दौरान 192 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 51 छत्तीसगढ़ और 141 अन्य राज्यों के तस्कर शामिल हैं। पिछले वर्षों की तुलना में इस साल सबसे ज्यादा गांजा जब्त किया गया है। नेशनल हाईवे 53 और 353 गांजा तस्करी का प्रमुख मार्ग बनते जा रहे हैं। पुलिस अब सप्लाई चेन तोड़ने और खरीदारों तक पहुंचने पर भी फोकस कर रही है।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

रेस्टोरेंट व फार्महाउस के मालिक निकले गांजा तस्कर, सफेमा के तहत होगी कार्रवाई- नशे का धंधा करके संपत्ति बनाना अब महंगा पड़ेगा। पुलिस ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने जा रही है। उनकी संपत्ति पर सफेमा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। शहर में कई हिस्ट्रीशीटर हैं, जिन्होंने गांजा, ड्रग्स, एमडीएमए आदि बेचकर करोड़ों रुपए की संपत्ति बना ली है। किसी के पास फार्महाउस है, तो कोई बड़े रेस्टोरेंट का मालिक है… पूरी खबर पढ़े

Published on:
21 Apr 2026 05:21 pm
Also Read
View All
Labour Job Update: छत्तीसगढ़ में अब मजदूरों को काम के लिए सड़कों पर खड़े होने जरुरत नहीं, सीधे फोन पर मिलेगा रोजगार

Weather Update: महासमुंद में धीमे मानसून ने बढ़ाई किसानों की चिंता, 2025 में फिर भी सामान्य से अधिक बारिश दर्ज, फसलों पर असर की आशंका

Government Services: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नहीं लगाना पड़ेगा RTO चक्कर, छत्तीसगढ़ के गांव-गांव तक पहुंची सेवाएं

Chhattisgarh News: बैटरी बैंक बनेगा छत्तीसगढ़, निकेल तांबा और प्लेटिनम के मिले भंडार, बारिश के बाद शुरू होगी ड्रिलिंग

तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष की पत्नी कई समर्थकों के साथ कांग्रेस में हुई शामिल, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता