महासमुंद

Dhan Kharidi: केंद्रों से धान का उठाव नहीं होने से बिगड़ी व्यवस्था, 10 से खरीदी बंद करने का लिया निर्णय

Dhan Kharidi: महासमुंद जिले के उपार्जन केंद्रों से धान का उठाव नहीं होने से व्यवस्था बिगड़ गई है। 75 प्रतिशत केन्द्रों में बफर लिमिट से ज्यादा धान जाम है।

3 min read
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई (photo source- Patrika)

Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के उपार्जन केंद्रों से धान का उठाव नहीं होने से व्यवस्था बिगड़ गई है। 75 प्रतिशत केन्द्रों में बफर लिमिट से ज्यादा धान जाम है। सहकारी समिति कर्मचारियों ने बफर लिमिट से अधिक का टीओ जारी नहीं होने पर 10 दिसंबर से खरीदी बंद रखने का निर्णय लिया है।

Dhan Kharidi: फड़ों में धान जाम

Dhan Kharidi: शनिवार को पिथौरा में सहकारी समिति कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जयप्रकाश साहू ने बताया कि बैठक में धान उठाव को लेकर चर्चा की गई। दरअसल, 14 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू होने के बाद धान का उठाव काफी कम हुआ है। राइस मिलरों ने एक बोरी धान भी नहीं उठाया। सिर्फ संग्रहण केंद्रों के लिए ही धान का उठाव किया गया है। अब उपार्जन केंद्रों में धान रखने के लिए जगह भी कम पड़ रही है। बारिश हुई तो दिक्कतें और बढ़ जाएंगी।

करीब 130 उपार्जन केंद्रों में वर्तमान में बफर लिमिट से ज्यादा धान है। समिति के कर्मचारियों को अब धान की सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है। जिले में अब तक 24 लाख क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। 6 दिसंबर तक जिले के 48 हजार 75 किसानों से धान खरीदा जा चुका है। शनिवार व रविवार अवकाश होने के बाद खरीदी बंद रहेगी। सहकारी समिति संघ ने उठाव नहीं होने पर खरीदी बंद रखने की बात कही है। हालांकि, टीओ के अनुसार शत-प्रतिशत धान का उठाव नहीं हो पाएगा। जिला सहकारी बैंक नोडल अधिकारी अविनाश शर्मा ने बताया कि अधिकतर केंद्रों में बफर लिमिट से कहीं ज्यादा धान हैं।

सनबहाली व जमनीडीह से 330 पैकेट धान जब्त

जिला विपणन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक डेढ़ लाख क्विंटल धान के उठाव के लिए टीओ जारी किया गया है। सोमवार व मंगलवार को एक लाख क्विंटल के लिए फिर से टीओ जारी किया जाएगा। वहीं राइस मिलरों के लिए अभी एक भी डीओ जारी नहीं किया गया है। मौजूदा स्थिति में 2 हजार 300 क्विंटल धान का उठाव हो गया है। जबकि, 20 लाख क्विंटल से अधिक धान जाम है। इधर, राइस मिल एसोसिएशन ने 9 दिसंबर को आयोजित धरना को स्थगित कर दिया है। जिला विपणन अधिकारी टिकेन्द्र राठौर ने बताया कि संग्रहण केंद्रों के लिए डेढ़ लाख क्विंटल धान का टीओ जारी किया गया है।

बसना (अरेकेल). बसना एसडीएम मनोज कुमार खांडे के नेतृत्व में मंडी एवं राजस्व विभाग की टीम ने छापा मारा। दो फुटकर व्यापारियों से अवैध रूप से रखे 330 पैकेट धान जब्त किया। मंडी सचिव श्रवण कुमार कुरुवंशी ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम ग्राम सनबहाली एवं जमनीडीह पहुंची। सनबहाली के महेश कुमार अग्रवाल पिता रामकिशन अग्रवाल (35) की दुकान के गोदाम में छापामार कार्रवाई की गई। गोदाम में रखे 230 पैकेट धान के संबंध में पूछताछ की गई। महेश कुमार अग्रवाल छोटा व्यापारी है। उसे 10 क्विंटल धान रखने का लाइसेंस मंडी बोर्ड ने प्रदान किया है।

पिथौरा में हुई सहकारी समितियों की हुई बैठक

दस क्विंटल से अधिक धान रखने की अनुमति नहीं है। 10 क्विंटल से अधिक धान पाए जाने के कारण 230 पैकेट धान को मंडी बोर्ड अधिनियम के तहत जब्त किया गया। इसके बाद संयुक्त टीम ने जमनीडीह के कैलाश पटेल पिता जहरी पटेल (34) गोदाम छापा मारा। गोदाम में रखे 100 पैकेट धान के संबंध में पूछताछ की गई। कैलाश पटेल भी मंडी से छोटा व्यापारी फुटकर व्यवसाय का लाइसेंस प्राप्त किया है। जिसे 10 क्विंटल धान रखने की अनुमति है। 10 क्विंटल से अधिक धान रखने पर टीम ने धान जब्त किया।

इस प्रकार दो छोटे व्यापारियों से कुल 330 पैकेट धान को मंडी अधिनियम के तहत जब्त किया गया। छापामार कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बसना मनोज कुमार खांडे, भंवरपुर नायब तहसीलदार अर्पण कुर्रे, मंडी सचिव श्रवण कुमार कुरुवंशी, मंडी उप निरीक्षक खुलूराम यादव, दिनेश कुमार साहू, पटवारी गिरजा शंकर पटेल व लालकृष्ण देवांगन का योगदान रहा। अवैध धान पर लगातार कार्रवाई किए जाने से कोचियों में हड़कंप मच गया है।

मौसम का मिजाज बदला, बारिश की संभावना

मौसम में अचानक बदलाव आ गया है। शनिवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। न्यूनतम तामपान में गिरावट दर्ज की गई। 8 दिसंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान गिरेगा। इसके अलावा न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। यदि बेमौसम बारिश होती है कि जिले के सहकारी समितियों की मुश्किलें फिर बढ़ जाएंगी।

Published on:
08 Dec 2024 12:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर