महोबा

UP News: अधिवक्ता को घेरकर युवतियों ने की अभद्रता, जूते-चप्पलों से पीटा, 2 नामजद समेत 9 पर केस

Mahoba News: महोबा में अधिवक्ता को युवतियों और महिलाओं ने घेर लिया और जूते-चप्पलों से पिटाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दो नामजद समेत नौ लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
2 min read
Sep 05, 2026
Advocate
युवतियों ने अधिवक्ता को पीटा (X Photo @rambabu935gmai1)

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के महोबा में अधिवक्ता (Advocate) के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब दो मिनट 12 सेकेंड के इस वीडियो में कई युवतियां और महिलाएं अधिवक्ता को घेरकर पकड़े नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके साथ जूते-चप्पलों से मारपीट भी की जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। अधिवक्ता की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद युवतियों समेत सात अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पहले हुआ था विवाद, फिर समझौता

पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हुआ था। उस समय दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। इसके बाद एक बार फिर उसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो नामजद युवतियों और सात अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद समझौता भी हो गया। बाद में फिर से उसी विवाद को लेकर कहासुनी हुई है।

महिलाओं ने अधिवक्ता को घेरकर की मारपीट

अधिवक्ता के साथ मारपीट का वीडियो किसी व्यक्ति ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो सामने आते ही यह तेजी से वायरल होने लगा। करीब दो मिनट के इस वीडियो में कई महिलाएं और युवतियां अधिवक्ता को घेरकर खड़ी दिखाई दे रही हैं। वीडियो में कुछ महिलाएं और युवतियां अधिवक्ता के साथ मारपीट करती भी नजर आ रही हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब घटना में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान होने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
05 Sept 2026 07:51 am
Published on:
05 Sept 2026 07:51 am