महाराजगंज

मिशन शक्ति 5.0 : जानिए कौन है रिम्स सिंह, एक दिन के लिए बनी SP महराजगंज

योगी सरकार द्वारा चल रही नारी सुरक्षा के किए मिशन शक्ति 5.0 में आज महराजगंज जिले की रहने वाली रिम्स को SP महराजगंज ने एक दिन के लिए जिले के SP का चार्ज दिए।

less than 1 minute read
फोटो सोर्स: महराजगंज पुलिस X, जिले में एक दिन की SP बनी रिम्स

महराजगंज में गुरुवार के दिन मिशन शक्ति 5.0 के तहत बारहवीं की स्टूडेंट रिम्स सिंह को एक दिन के लिए पुलिस अधीक्षक SP बनाया गया। बता दें कि योगी सरकार की मिशन शक्ति 5.0 महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण पर केंद्रित है। कार्यभार संभालने के बाद रिम्स ने सबसे पहले PRV की मॉनिटरिंग कर उसकी रिस्पांस टीम चेक किया।

जिले में कानून व्यवस्था की जानकारी के लिए उन्होंने सभी थानेदारों को कॉल कर उनके थानाक्षेत्रों के बारे में जानकारी लीं। महिला हेल्प डेस्क पर आए प्रार्थना पत्रों की समीक्षा की और मिशन शक्ति केंद्रों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक, महराजगंज सोमेंद्र मीना भी उनके साथ मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

6 घंटे में फर्जी लूटकांड का खुलासा, पति निकला मास्टरमाइंड, बहन की शादी से पहले घटना को दिया अंजाम

रिम्स ने पुलिसकर्मियों को पढ़ाया शालीनता का व्यवहार

रिम्स ने जिला पुलिस को को निर्देश दिए कि हर फरियादी और आम नागरिक से पुलिस अपना सरल व्यवहार रखें। विशेष तौर पर महिलाओं और लड़कियों को यह विश्वास दिलाया जाए कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए है। निचलौल थाने के मिशन शक्ति केंद्र से संपर्क कर उन्होंने एक शिकायतकर्ता महिला से सीधे बात की। महिला ने बताया कि उसके पारिवारिक विवाद का समाधान मिशन शक्ति केंद्र ने कर दिया है। वह पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है। रिम्स ने कोतवाली थाने का निरीक्षण किया। वहां मिशन शक्ति की हेल्प डेस्क और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी ली। रिम्स ने बताया कि आज वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहीं की एक दिन के लिए जिले की कमान उन्हें मिली।

ये भी पढ़ें

सीतापुर बीएसए की पिटाई का मामला: विवाद के पीछे महिला शिक्षिका, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Published on:
25 Sept 2025 07:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर