
महराजगंज. पुंरदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत के एक प्रधान द्वारा पद पर रहते हुए दूसरे पद के लिए पर्चा भर निर्वाचन प्रणाली को धता बता दिया है । विरोधियों ने निर्वाचन अधिकारी को आपत्ती दर्ज कराने के बाद मामले को डीएम महराजगंज के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है । डीएम ने प्रधान पर कार्यवाई के लिए डीपीआरओ को निर्देशित किया है।
xक्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसवनिया बिशुन के ग्राम प्रधान जयराम चौधरी दो बार से ग्राम पंचायत के प्रधान पद पर रह कर दूसरे पद का भी लाभ ले रहे हैं। प्रधान जयराम चौधरी ने क्षेत्रीय साधन सहकारी समिति बेलवा खुर्द के निर्वाचन के लिए पर्चा भरा है। इस संबंध में निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार बरूण को ग्राम पंचायत के ही बैजनाथ चौधरी ने आपत्ती दर्ज कराई थी लेकिन आपत्ती पर निस्तारण नही किया गया। प्रधान को ही साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष पद का प्रत्याशी धोषित कर दिया गया। गांव सोनवल के तवरेज आलम, सिसवनिया बिशुन के बैजनाथ चौधरी ,घनश्याम चौधरी ने डीएम महराजगंज को आपत्ती व शिकायती पत्र दिया है। डीएम महराजगंज ने डीपीआरओ को जांच कर कार्यवाई के लिए निर्देशित किया है।
ग्राम प्रधान सिसवनिया बिशुन जयराम चौधरी का कहना है की अगर हमारे निर्वाचन में कठिनाई होगी तो वे निर्वाचन से हट जाएंगे। इस संबध में डीपीआरओ महराजगंज मनोज कुमार त्यायागी का कहना है डीएम महराजगंज के आदेश की कापी आते ही जांच कर कार्यवाई किया जाएगा।
by Yashoda Srivastava