11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं थम रहा हियुवा का विद्रोह, अब महराजगंज ब्लॉक इकाई ने दिया इस्तीफा

कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा हियुवा के मुख्य संरक्षक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेज दिया ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 19 Jan 2018, 6:58 PM IST

Hindu yuva vahini

हिंदू युवा वाहिनी

आजमगढ़. सीएम योगी आदित्य नाथ के संगठन में विद्रोह थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर और बिलरियागंज के बाद अब महराजगंज ब्लॉक के पदाधिकारी एंव कार्यकर्तओं ने सामूहिक रूप से त्यागपत्र दे दिया है। शुक्रवार को तहबरपुर इकाई के ब्लॉक उपाध्यक्ष रविन्द्र यादव व महामंत्री पीयूष कुमार यादव ने सदस्यों के साथ अपना सामूहिक इस्तीफा हियुवा के मुख्य संरक्षक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेज दिया।

रविन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश संयोजक व कार्यवाहक अध्यक्ष अपने पद का दुरूपयोग कर रहे है। संयोजक द्वारा संगठन को लगातार कमजोर करने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश संयोजक संगठन से जुडे़ सदस्यों की समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते तो उन्हे अपने पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है और नैतिकता के आधार पर उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। तहबरपुर ब्लॉक इकाई के सक्रिय कार्यकर्ता व पदाधिकारी लगातार मुख्य संरक्षक की नीतियों पर कार्य करते आ रहे है और अपने को गौरवान्वित महसूस करते है लेकिन प्रदेश संयोजक द्वारा हमारे के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है।


ब्लॉक उपाध्यक्ष रविन्द्र यादव और महामंत्री पीयूष कुमार यादव ने कहा कि कि जब प्रदेश संयोजक से कोई भी कार्यकर्ता स्थानीय समस्याओं को लेकर मिलने जाता है तो वह नहीं मिलते और दो-चार दिन बाद आने की बात करते है। संरक्षक जब संगठन से कोई मतलब नहीं रख रहे है तो आप लोग भी हमसे कोई उम्मीद मत रखिए। इस्तीफा देने वालों में रवीन्द्र यादव, संतोष, मुनीब, आकाश यादव, दुर्गेश यादव, अनिल, आशीष शर्मा, ज्ञान यादव, सुभाष, पिंटू शामिल रहे।

हाल ही में दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने दिया था इस्तीफा

नौ जनवरी को भी दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संयोजक डॉ. राकेश राय पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए त्यागपत्र दे दिया था । कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि प्रदेश संयोजक लगातार उनका शोषण कर रहे है तथा विरोध करने पर संगठन से बाहर करने की धमकी देते हैं। जब कोई भी कार्यकर्ता अपनी समस्या लेकर उनके पास जाता है तो वह समस्या नहीं सुनी जा रही है।

BY- RANVIJAY SINGH